{"_id":"5d3879f38ebc3e6cb370d476","slug":"narendra-modi-announced-modern-museum-in-memeory-of-former-prime-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का एलान, सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की याद में बनाया जाएगा आधुनिक संग्रहालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी का एलान, सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की याद में बनाया जाएगा आधुनिक संग्रहालय
Wed, 24 Jul 2019 09:32 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 24 Jul 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में नए राजनीतिक संस्कार की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश में एक जमात ने डॉ. बी आर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी महान विभूतियों की प्रतिकूल छवि गढ़ने का प्रयास किया और कई पूर्व प्रधानमंत्रियों की स्मृतियों को मिटाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने ठान लिया है कि दिल्ली में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की स्मृति में एक बहुत बड़ा आधुनिक संग्रहालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
संसद भवन लाइब्रेरी में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की नई पुस्तक चंद्रशेखर - द लास्ट आइकान ऑफ आइडियोलॉजिकल पालिटिक्स का विमोचन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम किसी से पूछे कि कितने प्रधानमंत्री हुए, वे कौन कौन है..तब कम लोग ही इनके बारे में पूरा बता पाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के इन प्रधानमंत्रियों को प्रयत्नपूर्वक भुला दिया गया दिया गया, जबकि हर किसी का योगदान रहा। लेकिन एक जमात है, कुछ लोग हैं जिनको सभी अधिकार प्राप्त है, रिजर्वेशन है। मोदी ने कहा कि देश में एक जमात ने डॉ. अंबेडकर, सरदार पटेल जैसी महान विभूतियों की प्रतिकूल छवि गढ़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि लाल बहादुर शास्त्री जीवित लौटकर आते तो यही जमात उनके साथ क्या क्या करती? उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री के बारे में कि चर्चा कि गई कि वे क्या पीते हैं, एक प्रधानमंत्री के बारे में धारणा बनाई गई कि वे बैठक में नींद लेते हैं।
मोदी ने कहा,आप सबके आशीर्वाद से मैंने ठान लिया है कि दिल्ली में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की स्मृति में एक बहुत बड़ा आधुनिक संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने इस संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, आई के गुजराल, चंद्रशेखर, डॉ. मनमोहन सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने विभिन्न पूर्व प्रधानमंत्री के परिजनों, संबंधियों व मित्रों से उनसे जुड़ी चीजों को साझा करने को कहा।
चंद्रशेखर की किसान पदयात्रा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज छोटा-मोटा कोई नेता भी 10-12 किमी की पदयात्रा करेगा, तो 24 घंटे खबरों में बना रहेगा।