फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi and BJP on talent hunt to induct young and dynamic faces as party spokespersons

भाजपा का 'टैलेंट हंट', पार्टी प्रवक्ता के लिए हो रही नए चेहरों की खोज

Sat, 29 Apr 2017 10:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sat, 29 Apr 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
 Narendra Modi and BJP on talent hunt to induct young and dynamic faces as party spokespersons

भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी सरकार की योजना "न्यू इंडिया" के तहत पार्टी के वैचारिक और राजनीतिक संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए युवा और ऊर्जावान चेहरों की तलाश कर रहा है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ये है वो सबसे बड़ी चाल जिसके चलते पीएम मोदी ने मायावती-अखिलेश यादव को यूपी में दे दी मात!
विज्ञापन


हालांकि मोदी पिछले तीन सालों में कई मौकों पर पार्टी के लिए युवा चेहरे पर जोर दे चुके हैं। लेकिन इस महीने की शुरुआत में भुवनेश्वर की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक में उन्होंने इस बात को दोबारा दोहराया। हालांकि चुनावों में जीत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की जीत के बाद भाजपा नेताओं को विश्वास है कि जमीनी स्तर पर सरकार की नीतियां प्रभावी हुई हैं। लेकिन उनका मानना है कि अभी भी बड़े स्तर पर जनता तक पहुंचने के लिए इन नीतियों को अभी और प्रभावी ढंग से प्रचारित और प्रसारित करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के संसदीय दलों की बैठक के दौरान भी प्रधानमंत्री ने इस बात पर बार-बार बल दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश से नए चेहरे को पहचनाने के लिए तत्पर हैं। मोदी ऐसे चेहरे की तलाश कर रहे हैं जो पार्टी की नीतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचा सके और नई पीढ़ी के बीच भाजपा को स्थापित कर सके। पार्टी को इससे संबंधित सुझाव भी मिले हैं। मॉक संसद, बहस और चर्चा सत्रों से नई प्रतिभा को चुनने के सुझाव पार्टी को मिले हैं।

ये भी पढ़ें- मिशन 2019 में जुटे अमित शाह, बिगड़े हालात के बीच आज J&k से करेंगे शुरुआत

इसके अलावा पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि पार्टी प्रवक्ता के तौर पर भी भाजपा युवा चेहरों को नई पीढ़ी के सामने लाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ऐसे युवाओं की तलाश कर रही है जो पार्टी की नीतियों को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने और बहस करने के अलावा स्वच्छ पृष्ठभूमि वाला हो। इसके साथ ही वे सार्वजनिक मुद्दों पर रिसर्च करने में सक्षम भी हों।  

अभी तक पार्टी के सदस्यता अभियान पर जोर पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूत करने पर था। सूत्रों के अनुसार अब अगला कदम पार्टी के लिए बेहतर प्रवक्ताओं की तलाश करना है। मोदी ने पार्टी सहयोगियों से कहा है कि अगला लोक सभा चुनाव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़ा जाएगा इसके लिए उन्होंने आह्वान किया कि वो स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करें और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed