{"_id":"6502e495c1b1c5d80f09bc8e","slug":"narda-case-mathew-samuel-requests-cbi-that-inquiry-shold-be-done-at-home-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारदा मामला: मैथ्यू सैमुअल का CBI से अनुरोध; घर के पास हो पूछताछ, कोलकाता आएंगे देना होगा टिकट और रहने का खर्च","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नारदा मामला: मैथ्यू सैमुअल का CBI से अनुरोध; घर के पास हो पूछताछ, कोलकाता आएंगे देना होगा टिकट और रहने का खर्च
Thu, 14 Sep 2023 04:46 PM IST
श्वेता महतो
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 14 Sep 2023 04:46 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक मैथ्यू सैम्यूल फिलहाल कलकत्ता नहीं आ सकते. क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। यदि उनसे कलकत्ता के बजाय उनके घर के नजदीक कहीं पूछताछ की जाए तो यह सुविधाजनक होगी।
विज्ञापन
Mathew Samuel
- फोटो : Social Media
विस्तार
नारदा मामले की जांच मामले में सीबीआई ने मैथ्यू सैमुअल को तलब किया था। मैथ्यू सैमुअल ने आज सीबीआई को एक पत्र भेजा है। सूत्रों के मुताबिक इसमें उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि उनसे उनके आवास के पास किसी स्थान पर पूछताछ की जाए। सूत्र के मुताबिक उन्होंने हवाई टिकट और रहने का खर्च भी मांगा है। उल्लेखनीय है कि सैमुअल इस समय बेंगलुरू में रह रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक वह फिलहाल कलकत्ता नहीं आ सकते. क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। यदि उनसे कलकत्ता के बजाय उनके घर के नजदीक कहीं पूछताछ की जाए तो यह सुविधाजनक होगी। उन्हें सोमवार को निज़ाम पैलेस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इससे पहले मैथ्यू सैमुअल से एसबीआई को कई बार पूछताछ कर चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक इस बार मैथ्यू सैमुअल ने सीबीआई को कई शर्तें रखी हैं। अगर वह इसमें भाग लेने के लिए कोलकाता आएंगे तो उन्हें हवाई टिकट का भुगतान करना होगा। यही नहीं बताया गया है कि सैमुअल ने कोलकाता में रहने का खर्च भी देने की मांग की है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक मैथ्यू सैमुअल ने सीबीआई को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें ट्रेन से कोलकाता पहुंचने में 6 दिन लगेंगे। लेकिन अभी उनकी शारीरिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उन्हें इंसुलिन लेना पड़ता है और कई समस्याएं होती हैं। इसलिए उनके लिए इतने लंबे समय तक ट्रेन से यात्रा करना संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी से अनुरोध किया कि उनसे उनके घर के आसपास कहीं पूछताछ की जाए।