{"_id":"644d619074f2e3f7d3064835","slug":"narcotics-control-bureau-has-busted-an-international-drug-cartel-in-goa-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCB Action: गोवा में अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, रूसी ओलंपिक पदक विजेता समेत तीन दबोचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NCB Action: गोवा में अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, रूसी ओलंपिक पदक विजेता समेत तीन दबोचे
Sun, 30 Apr 2023 12:04 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी/मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:04 AM IST
सार
पुलिस ने कोकीन और चरस सहित विभिन्न ड्रग्स जब्त किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों में एनसीबी की गोवा इकाई द्वारा अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गोवा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। इसमें ओलंपिक पदक विजेता रूसी तैराक, रूस के एक पूर्व पुलिस कर्मी और एक भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एनसीबी अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि एक रूसी ड्रग रैकेट गोवा में अरामबोल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा है और इसको लेकर जांच शुरू की गई थी। आगे की जांच के दौरान, यह पता चला कि आकाश एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा था और वह एक रूसी व्यक्ति के निर्देश पर काम कर रहा था, जो रैकेट के सरगना के रूप में काम करता था।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद आकाश को कड़ी निगरानी में रखा गया। खुफिया-आधारित अभियानों के बाद, आंद्रे नाम के एक रूसी नागरिक को पकड़ा और उसके पास से 20 एलएसडी ब्लास्ट जब्त किए गए। ड्रग विरोधी एजेंसी ने कहा कि आंद्रे ने खुलासा किया कि वह अपने स्थानीय आवास पर ‘हाइड्रोफोनिक’ (जलीय) तरीके से गांजा उपजा रहा था।
अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उसके घर से हाइड्रोपोनिक खरपतवार के पौधों के गमले बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान एनसीबी ने एलएसडी के 88 ब्लॉट, 8.8 ग्राम कोकीन, 242.5 ग्राम चरस, 1.440 किलोग्राम हाइड्रोफोनिक गांजा, 16.49 ग्राम हैश तेल, 410 ग्राम हैश केक और 4.88 लाख रुपये नकद जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि एनसीबी ने उनके पास से भारतीय और विदेशी मुद्रा, फर्जी दस्तावेज, पहचानपत्र और हाइड्रोफोनिक तरीके से गांजा उगाने से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।
एनसीबी ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान 1980 ओलंपिक में तैराकी में रजत पदक विजेता एस. वार्गानोवा और एक व्यक्ति की पहचान रूस के पूर्व पुलिसकर्मी आंद्रे के रूप में हुई है। आंद्रे लंबे समय से गोवा में मादक पदार्थ का कारोबार कर रहा है। अपना नेटवर्क फैलाने के लिए वह कई शहरों में भी गया और मादक पदार्थ बेचने वालों का नेटवर्क चला रहा था। अधिकारी ने बताया कि रूसी नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक आकाश को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से विभिन्न मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल महिला तैराक ने 1980 के ओलंपिक में रजत पदक जीता था। पुलिस ने कोकीन और चरस सहित विभिन्न ड्रग्स जब्त किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों में एनसीबी की गोवा इकाई द्वारा अभियान चलाया गया था।