फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narayanasamy stakes claim to form government in Puducherry

सामी ने पेश किया पुंडुचेरी में सरकार बनाने का दावा

Mon, 30 May 2016 10:21 PM IST
एजेंसी/ पुदुचेरी
एजेंसी/ पुदुचेरी Updated Mon, 30 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Narayanasamy stakes claim to form government in Puducherry
वी नारायणसामी - फोटो : PTI

पुदुचेरी में नई सरकार के गठन को लेकर कोशिशों के तहत कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने राज्य की उपराज्यपाल किरण बेदी से मुलाकात की। उन्होंने पुदुचेरी में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्हें शनिवार को 15 सदस्यीय कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। इस दौरान पार्टी के पास 30 सदस्यीय विधानसभा में अपने 15 दल के विधायकों के ही साथ द्रमुक के दो सदस्यों का समर्थन भी हासिल है।

विज्ञापन


राजभवन में जब नारायणसामी ने किरण बेदी से भेंट की तो उन्होंने कांग्रेस विधायी दल का नेता चुने जाने का पत्र राज्यपाल को भेंट किया। उन्होंने राज्यपाल से उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की गुजारिश की। उपराज्यपाल को द्रमुक के समर्थन का पत्र भी सौंपा गया। सामी की द्रमुक अध्यक्ष एम करूणानिधि से चेन्नई में इस मामले पर चर्चा हुई थी। उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद सामी ने कहा कि नई सरकार का गठन जल्द होगा।
विज्ञापन


इससे पहले  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नमशिवायम के ही साथ वे नई दिल्ली जाऐंगे। वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट करेंगे। सामी विधायक नहीं हैं। ऐसे में उन्हें विधानसभा की किसी सीट से उपचुनाव लड़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed