{"_id":"574c6f7a4f1c1b7c2810985b","slug":"narayanasamy-stakes-claim-to-form-government-in-puducherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामी ने पेश किया पुंडुचेरी में सरकार बनाने का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सामी ने पेश किया पुंडुचेरी में सरकार बनाने का दावा
एजेंसी/ पुदुचेरी
Updated Mon, 30 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
वी नारायणसामी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुदुचेरी में नई सरकार के गठन को लेकर कोशिशों के तहत कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने राज्य की उपराज्यपाल किरण बेदी से मुलाकात की। उन्होंने पुदुचेरी में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्हें शनिवार को 15 सदस्यीय कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। इस दौरान पार्टी के पास 30 सदस्यीय विधानसभा में अपने 15 दल के विधायकों के ही साथ द्रमुक के दो सदस्यों का समर्थन भी हासिल है।
विज्ञापन
राजभवन में जब नारायणसामी ने किरण बेदी से भेंट की तो उन्होंने कांग्रेस विधायी दल का नेता चुने जाने का पत्र राज्यपाल को भेंट किया। उन्होंने राज्यपाल से उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की गुजारिश की। उपराज्यपाल को द्रमुक के समर्थन का पत्र भी सौंपा गया। सामी की द्रमुक अध्यक्ष एम करूणानिधि से चेन्नई में इस मामले पर चर्चा हुई थी। उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद सामी ने कहा कि नई सरकार का गठन जल्द होगा।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नमशिवायम के ही साथ वे नई दिल्ली जाऐंगे। वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट करेंगे। सामी विधायक नहीं हैं। ऐसे में उन्हें विधानसभा की किसी सीट से उपचुनाव लड़ना होगा।
विज्ञापन