{"_id":"5c69b63dbdec224d9d19616f","slug":"narayanasamy-s-rally-continues-kiran-bedi-s-proposal-to-negotiate-fails","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणसामी का धरना जारी, किरण बेदी के बातचीत का प्रस्ताव विफल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नारायणसामी का धरना जारी, किरण बेदी के बातचीत का प्रस्ताव विफल
Mon, 18 Feb 2019 01:00 AM IST
Avdhesh Kumar
भाषा, पुडुचेरी
भाषा, पुडुचेरी
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
किरण बेदी
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी नयी दिल्ली की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़कर यहां वापस लौट आई और उन्होंने पांच दिन से जारी धरने को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को रविवार की शाम को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। हालांकि बैठक के लिए पूर्व शर्त ‘लगाए’ जाने के कारण यह पहल विफल हो गयी।
बातचीत कार्यक्रम रद्द होने के बाद देर शाम किरण बेदी ने मुख्यमंत्री पर केवल ‘अनावश्यक रूप से मामले को खींचने के लिए अधिकारियों की उपस्थिति की शर्त को ‘थोपने’ का आरोप लगाया। नारायणसामी ने चेतावनी देते हुए कहा था कि राजभवन के सामने जारी धरने को 20 फरवरी से ‘जेल भरो’ आंदोलन के रूप में तेज किया जायेगा जिसके कुछ ही घंटों के बाद किरण बेदी का प्रस्ताव सामने आया था।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सात फरवरी को उपराज्यपाल को भेजे गए पत्र में समाहित हमारी मांगों को जब तक मान नहीं लिया जाता है तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।’’ उपराज्यपाल के खिलाफ अपने धरने के तहत शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री, उनके मंत्रियों और सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने अपने आवासों पर काले झंडे लहराए।
विज्ञापन
गत 14 फरवरी को दिल्ली गई बेदी आज दोपहर को लौट आईं थी और उन्होंने नारायणसामी तथा उनके साथियों को बैठक के लिए शाम को राजभवन आमंत्रित किया था।