फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   narayan rane went to jail to rise in politics says maharashtra minister bharat gogawale

Maharashtra: 'जेल जाकर राजनीति में चमके नारायण राणे', महाराष्ट्र सरकार के मंत्री का चौंकाने वाला बयान

Sun, 29 Jun 2025 03:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 29 Jun 2025 03:59 PM IST
सार

नारायण राणे फिलहाल रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह राज्य की मालवन और कुदल सीट से विधायक भी रहे हैं। नारायण राणे पर साल 1991 में श्रीधर नाइक नामक व्यक्ति की हत्या में शामिल होने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
narayan rane went to jail to rise in politics says maharashtra minister bharat gogawale
नारायण राणे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री भारत गोगावाले ने भाजपा सांसद और राज्य के पूर्व सीएम नारायण राणे को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारत गोगावाले ने कहा कि नारायण राणे आज जहां हैं, वहां वे आसानी से नहीं पहुंचे हैं और उसके लिए उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हुए। वे जेल गए और लड़ाई और हत्या की घटनाओं में शामिल रहे। भारत गोगावाले के बयान पर नारायण राणे के बेटे और भाजपा के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि उनके पिता का कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि वे गोगावाले से मिलकर उनकी समझ को व्यापक करेंगे।
विज्ञापन


'नारायण राणे के खिलाफ मामले दर्ज हुए'
शनिवार को सिंधुदुर्ग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गोगावाले ने कहा कि 'आज हम जिले में निलेश राणे से ताकत लेते हैं, लेकिन अगर शिवसैनिक हंगामा नहीं करते हैं तो वे शिव सैनिक ही नहीं हैं। एक समय महाराष्ट्र में चाहे वो नारायण राणे हों या कोई अन्य नेता...वे इस जगह आसानी से नहीं पहुंचे हैं। उनके खिलाफ मामले दर्ज हुए, उन्होंने हंगामा किया, जेल गए, लड़ाई-झगड़े और हत्या की घटनाओं में शामिल रहे...सबकुछ हुआ।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Puri Stampede: पुरी रथ यात्रा में भगदड़ को राहुल-खरगे ने बताया प्रशासन की लापरवाही का नतीजा; जांच की उठाई मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


गोगावाले के बयान पर क्या बोले नितेश राणे
नारायण राणे फिलहाल रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह राज्य की मालवन और कुदल सीट से विधायक भी रहे हैं। नारायण राणे पर साल 1991 में श्रीधर नाइक नामक व्यक्ति की हत्या में शामिल होने के आरोप लगे थे। हालांकि बाद में नारायण राणे इस मामले में आरोपमुक्त हो गए थे। गोगावाले के बयान पर नारायण राणे के बेटे और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि 'मैंने गोगावाले का बयान नहीं सुना है, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि नारायण राणे राज्य के सीएम रहे हैं और उनके खिलाफ हत्या का कोई आपराधिक मामला नहीं है। मैं गोगावाले से मिलूंगा और उनकी समझ को व्यापक करने की कोशिश करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed