फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naor Gilon: Israeli Ambassador's post in Hindi regarding life consecration, said - I am excited to see Ram

Israel: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इस्राइल ने दी बधाई, राजदूत का हिंदी में पोस्ट- राम के दर्शन के लिए उत्साहित

Mon, 22 Jan 2024 08:54 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 08:54 AM IST
सार

दुनियाभर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह है। भारत में मौजूद इस्राइली राजदूत नाओर गिलोन ने हिंदी में पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मैं राम मंदिर के दर्शन करने के लिए खासा उत्साहित हूं। 

विज्ञापन
Naor Gilon: Israeli Ambassador's post in Hindi regarding life consecration, said - I am excited to see Ram
भारत में मौजूद इस्राइली राजदूत नाओर गिलोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर महज चंद घण्टे ही बचे हैं। दुनियाभर के लोगों में खासा उत्साह है। अमेरिका, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में विशेष कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे है। अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के लिए अमेरिका में व्यवस्थाएं की गई है। इसी बीच, भारत में मौजूद इस्राइली दूतावास के सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन


राम मंदिर के दर्शन के लिए उत्साहित हूं- नाओर
भारत के इस्राइली राजदूत नाओर गिलोन ने हिंदी में पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसरपर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह दुनियाभर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए उत्साहित हूं। 
विज्ञापन


जय श्री राम के नारे से गूंज उठी अयोध्या
गौरतलब है कि भारत समेत विदेश में भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह है। पीएम मोदी ने अपने कई कार्यक्रमों में लोगों से आज के दिन रामज्योति दीपक जलाने का आह्वान किया था। अयोध्या की सड़कें श्रद्धालुओं से पटी पड़ी हुई है। अयोध्या में रात से ही सड़कों पर कार्यक्रम में शामिल होने की होड़ मची हुई है। रविवार से अयोध्या में तमाम आध्यात्मिक गुरु, राजनेताओं, अभिनेताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है। अयोध्या नगरी पूरी तरह से राममय हो गई है। सड़कों पर भक्त भजन कीर्तन कर रहे हैं, साथ ही सुंदरकाण्ड, रामचरित मानस का आयोजन हो रहा है। हर चौराहे, नुक्कड़ जय श्री राम के नारे से गूंज उठा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed