नंदीग्राम: चुनाव आयोग ने मांगी ममता पर हमले की रिपोर्ट, जानें आखिर हुआ क्या था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक घटनाक्रम भी तेज हो गया है। जहां एक ओर ममता बनर्जी और भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को नामांकन के लिए पर्चा भरा। वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी के चोटिल होने की खबर सामने आई है। वहीं दूसरी ओर इस कथित हमले को लेकर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि नंदीग्राम में जब वह अपने गाड़ी के नजदीक थी तो कुछ लोगों ने उन्हें धक्का दिया जिससे उनके पैर में चोट लग गई। उन्होंने मीडिया से कहा कि नंदीग्राम में मुझ पर हमला हुआ है। मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। इधर, टीएमसी ने कहा है कि वह इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।
जानकारी के अनुसार घटना शाम को उस वक्त घटी जब बनर्जी रियापारा इलाके में एक मंदिर के बाहर खड़ी थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी कार के बाहर खड़ी थी जिसका दरवाजा खुला हुआ था। मैं मंदिर में प्रार्थना करने जा रही थी। कुछ लोग मेरी कार के पास आए और दरवाजे को धक्का दिया। कार का दरवाजा मेरे पैर में लग गया।’
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चोट लगने की वजह से उनके पैर में सूजन आ गई और उन्हें बुखार जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के समय मौके पर कोई स्थानीय पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि मुख्यमंत्री बनर्जी को जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।
अस्पताल पहुंचे राज्यपाल धनखड़, वापस जाओ के नारे लगे
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देखने के लिए एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे। इस दौरान टीएमसी समर्थकों ने वापस जाओ के नारे लगाए।
#WATCH West Bengal CM Mamata Banerjee in Nandigram says she has suffered an injury in her leg after few people pushed her when she was near her car pic.twitter.com/D1l00MU7xw
— ANI (@ANI) March 10, 2021
भाजपा उपाध्यक्ष बोले, सहानुभूति के लिए ड्रामा
उधर, बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने इसे लेकर सवाल किया कि क्या यह तालिबान है जो उनके (ममता बनर्जी के) काफिले पर हमला किया गया? अर्जुन सिंह ने कहा, 'भारी पुलिस बल उनके साथ रहता है। कौन उनके पास जा सकता है? चार आईपीएस अधिकारी उनकी सुरक्षा के इंचार्ज हैं और उन्हें निलंबित कर देना चाहिए। हमलावर कहीं से भी नहीं निकल आते, उन्हें पकड़ना पड़ता है।' अर्जुन सिंह ने इस घटना को ड्रामा करार दिया और आरोप लगाया कि बनर्जी ने सहानुभूति पाने के लिए यह किया।
Is it Taliban that her convoy was attacked? Huge police force accompanies her. Who can get near her? 4 IPS officers are her security incharge & must be suspended. Attackers don't appear out of nowhere, they've to be nabbed. She did drama for sympathy: WB BJP vice-pres Arjun Singh pic.twitter.com/EnINlTRMej
— ANI (@ANI) March 10, 2021
आखिर कब और कैसे हुईं चोटिल हुईं ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान 'चार-पांच लोगों' द्वारा कथित रूप से धक्का दिए जाने की वजह से उनके एक पैर में चोट लगी है। घटना शाम सवा छह बजे उस वक्त घटी जब बनर्जी रियापारा इलाके में एक मंदिर में प्रार्थना के बाद बिरूलिया जाने वाली थीं।
उन्होंने कहा कि मैं अपनी कार के बाहर खड़ी थी जिसका दरवाजा खुला था। मैं वहां से मंदिर में प्रार्थना कर रही थी। कुछ लोग मेरी कार के पास आए और दरवाजे को धक्का दिया। कार का दरवाजा मेरे पैर में लग गया। बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब वह कार में सवार हो रही थीं तो चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चोट लगने की वजह से उनके पैर में सूजन आ गई और उन्हें बुखार जैसा लग रहा है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि घटना के समय मौके पर कोई स्थानीय पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। बनर्जी को दर्द होने के कारण उनके सुरक्षाकर्मी एसयूवी की आगे की सीट से पीछे की सीट पर ले गए। जिस पैर में सूजन आई थी उस पर एक सफेद कपड़ा भी लपेटा हुआ दिखा।
प्रत्यक्षदर्शी छात्र ने बताया- क्या हुआ
नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगी चोट के दौरान मौके पर मौजूद सुमन नामक छात्र ने कहा कि उनको (ममता बनर्जी) देखने के लिए जनता इकट्ठा हो गई। उन्हें देखने के लिए लोग घेरकर खड़े हो गए। उसी समय उन्हें गर्दन और पैर पर चोट लग गई, धक्का तो नहीं दिया, गाड़ी धीरे-धीरे चल रही थी।
उनको(ममता बनर्जी) देखने के लिए जनता इकट्ठा हो गई। उन्हें देखने के लिए लोग घेरकर खड़े हो गए। उसी समय उन्हें गर्दन और पैर पर चोट लग गई, धक्का तो नहीं दिया, गाड़ी धीरे-धीरे चल रही थी: नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी को चोट लगने के समय वहां मौजूद सुमन नामक विद्यार्थी ने कहा pic.twitter.com/YCOWVZMN1n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2021
प्रत्यक्षदर्शी चितरंजन दास ने कही ये बात
नंदीग्राम के बिरुलिया में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी चितरंजन दास ने कहा कि मैं वहां था, वह (सीएम) अपनी कार के अंदर बैठी थीं, लेकिन दरवाजा खुला था। दरवाजा एक पोस्टर को छूने के बाद बंद हो गया। किसी ने धक्का नहीं दिया और न ही छुआ.. दरवाजे के पास कोई नहीं था।
#WATCH Eyewitness Chitranjan Das who was present at Nandigram's Birulia where WB CM suffered injury says, "I was there, she (CM) was sitting inside her car but the door was open. The door closed after it touched a poster. Nobody pushed or hit...there was no one near the door." pic.twitter.com/2OeVHC0Vmy
— ANI (@ANI) March 10, 2021
जेड-प्लस स्तर की सुरक्षा में चूक से उठे सवाल
इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि मुख्यमंत्री को जेड-प्लस स्तर की सुरक्षा प्राप्त है। बनर्जी रात में नंदीग्राम में रुकने वाली थीं लेकिन घटना के बाद उन्हें कोलकाता ले जाया गया। पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम से कोलकाता ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया। इलाज के लिए उन्हें सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया है।
बनर्जी पिछले दो दिन से पूर्व मेदिनीपुर जिले में प्रचार कर रही थीं। उन्होंने बुधवार को ही हल्दिया में नामांकन पत्र दाखिल किया था। तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने दावा किया कि हमला एक सोची समझी साजिश है जिसका मकसद मुख्यमंत्री को चुनाव प्रचार से दूर रखना है।
तृणमूल कांग्रेस के नेता सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि कई लोग चाहते हैं कि वह (बनर्जी) प्रचार नहीं करें। वे उन्हें रास्ते से हटाना चाहते हैं। यही कारण है कि गुंडों ने उन पर हमला किया। लोग मुंहतोड़ जवाब देंगे। नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को मुकाबले में उतारा है। अधिकारी पहले तृणमूल कांग्रेस में थे।
भाजपा ने कहा- सुनियोजित साजिश
तरकीब काम नहीं आएगी: कांग्रेस
इधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सहानुभूति हासिल करने की इस तरह की तरकीब इस बार काम नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि बनर्जी राज्य की पुलिस मंत्री हैं और अगर वह सुरक्षित नहीं हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। नंदीग्राम से माकपा उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी ने मुख्यमंत्री के जल्द ठीक होने की कामना की लेकिन कहा कि लोग इस बार बेवकूफ नहीं बनेंगे।
चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले के संबंध में राज्य पुलिस से एक रिपोर्ट मांगी है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान रायपारा में मंदिर के पास अज्ञात लोगों द्वारा धक्का दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री के पैर में चोट लगी है। नंदीग्राम में बनर्जी के मुकाबले भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को उतारा है।
राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि हमने राज्य प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट तुरंत भेजनी होगी। बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने जब उन्हें धक्का दिया उस समय स्थानीय पुलिसकर्मी उनके पास नहीं थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में उनके पैर में चोट लगी है।