फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nanded peaceful after violence in parts of Mahastra

नांदेड़ हिंसा: पुलिस ने उपद्रव में शामिल 35 लोगों को गिरफ्तार किया, जिले में स्थिति हुई सामान्य

Sun, 14 Nov 2021 02:14 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 14 Nov 2021 02:14 PM IST
सार

12 नवंबर को भारत बंद के आह्वान ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में हिंसक मोड़ ले लिया था। जबरदस्ती दुकाने बंद करवाई गई। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया। पुलिस ने अभी तक 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Nanded peaceful after violence in parts of Mahastra
महाराष्ट्र पुलिस

विस्तार

त्रिपुरा हिंसा की आग महाराष्ट्र के कई जिलों तक पहुंची हुई हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ में हाल ही में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। उपद्रव में शामिल बाकी लोगों की तलाश चल रही है। पुलिस प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं लिखने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि फिलहाल नांदेड़ में स्थिति शांतिपूर्ण है, जहां शुक्रवार को पुलिस वैन पर पथराव किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, त्रिपुरा घटना के विरोध में ये प्रदर्शन किया गया। नांदेड़ में मुस्लिम संगठनों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की, लेकिन कुछ ही देर में ये प्रदर्शन हिंसक हो गया। भारी संख्या में सड़कों पर पत्थर भी फेंके गए और पुलिस के साथ मारपीट की भी घटना हुई। हालांकि पुलिस प्रशासन ने हालात पर जल्द ही काबू पा लिया। जिले में शांति का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई 
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, “स्थिति नियंत्रण में है। मैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गृहमंत्री ने लोगों से  सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। महाराष्ट्र के तीन जिलों में हुई हिंसक झड़प में करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे भड़की हिंसा
मिली जानकारी के मुताबिक भारत बंद के आह्वान ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में हिंसक मोड़ ले लिया . जबरदस्ती दुकाने बंद करवाई गई हैं और पुलिस पर भी पथराव किया गया मालेगांव के अलावा अमरावती में भी जमकर बवाल काटा गया वहां भी दुकानें बंद करवाई गईं।


मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि हाल ही में त्रिपुरा में बड़े स्तर पर सांप्रयादिक हिंसा हुईं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले के बाद से ही त्रिपुरा में माहौल गरमा गया था। मुस्लिम संगठनों का आरोप था कि वहां पर उन्हें धमकी दी जा रही है और हमले हो रहे हैं। तनावपूर्ण माहौल और कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से पूरे देश में त्रिपुरा हिंसा का विरोध हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed