फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Names of terrorist Hafiz Saeed aide added to ATA fourth schedule

हाफिज सईद को पाकिस्तान ने भी माना 'आतंकी'

Sat, 18 Feb 2017 10:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Names of terrorist Hafiz Saeed aide added to ATA fourth schedule
आतंकी हाफिज सईद (फाइल) - फोटो : File Photo

पाकिस्तान में पंजाब सरकार मुंबई आतंकी हमले के सरगना और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद व उसके एक नजदीकी साथी काजी काशिफ को आतंकवादी निरोधक कानून एटीए के दायरे में ले आई है। इस तरह सरकार ने हाफिज सईद के आतंकवाद से तार जुड़े होने को अपनी मौन स्वीकृति दे दी है। इन दोनों के अलावा तीन और लोगों को चौथी अनूसूची में डाल दिया गया है।

विज्ञापन


पाक के प्रसिद्ध समाचार पत्र ‘डॉन’ ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि पंजाब प्रांत की सरकार ने सईद और उसके सहयोगी को आतंकवाद निरोधक कानून की चौथी अनुसूची में डाल दिया है। इनके अलावा तीन और लोगों को इस सूची में डाला गया है जिनमें फैसलाबाद के अब्दुल्लाह ओबेद व जफर इकबाल तथा मर्कज-ए-ताइबा, मुरीदके के अब्दुर्रहमान आबिद शामिल हैं। सईद समेत चार अन्य को उसकी पार्टी और राजनीतिक सहयोगियों के गुस्से व हंगामे के बीच गत माह 30 जनवरी को नजरबंद किया गया है।
विज्ञापन


‘डॉन’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक पाकिस्तान गृह मंत्रालय ने इन पांचों लोगों की पहचान जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत के सक्रिय सदस्य के रूप में की है। मंत्रालय ने आतंकवाद निरोधक विभाग को इन लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सईद को 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद भी नजरबंद किया गया था, लेकिन 2009 में अदालत ने उसे रिहा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई हमले का है मास्टर माइंड

Names of terrorist Hafiz Saeed aide added to ATA fourth schedule
फाइल फोटोः हाफिज सईद - फोटो : Getty Images

चौथी अनुसूची में हाफिज का नाम शामिल होना उसे आतंकी बताता है
डॉन में प्रकाशित खबर के मुताबिक चौथी अनुसूची में सिर्फ हाफिज के नाम का शामिल होना ही यह बताता है कि उसका किसी न किसी तरह आतंकवाद से संबंध है। इस सूची में शामिल लोगों को यात्रा प्रतिबंध और संपत्तियों की जांच का सामना करना पड़ सकता है। इस चौथी सूची के प्रावधान का उल्लंघन करने वाले को तीन साल की कैद और जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है।

यात्रा प्रतिबंध हटाने के लिए बुरी तरह छटपटा रहा है हाफिज सईद
सईद को एक्जिट कंट्रोल सूची में भी डाला गया है जिसके तहत उसकी विदेश यात्रा को प्रतिबंधित किया हुआ है। इसेे बहाल करने के लिए वह छटपटा रहा है। सईद पर अमेरिका ने भी उसके आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 1 करोड़ डॉलर का पुरस्कार घोषित कर रखा है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी हाफिज की रिहाई की मांग कर चुके हैं, क्योंकि उसके समर्थक कश्मीर में भारतीय सेना से मुकाबला करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed