{"_id":"5c64b450bdec2273863321c2","slug":"name-of-alok-verma-removed-from-speaker-list-in-srcc-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरसीसी कार्यक्रम में वक्ताओं की सूची में से हटाया गया आलोक वर्मा का नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एसआरसीसी कार्यक्रम में वक्ताओं की सूची में से हटाया गया आलोक वर्मा का नाम
Thu, 14 Feb 2019 05:50 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 14 Feb 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
आलोक वर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा का नाम दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) स्टूडेंट्स यूनियन बिजनेस कॉन्क्लेव 2019 के वक्ताओं की सूची में से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा जांच एजेंसी के निदेशक के तौर पर उन्हें बहाल किए जाने के एक दिन बाद नौ जनवरी को उनको एक आमंत्रण भेजा गया था और कल होने वाले कार्यक्रम के दौरान भाषण देने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, न्यायमूर्ति एके सिकरी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे वाली एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने उन्हें सीबीआई निदेशक के पद से स्थानांतरित करने का फैसला किया था। हालांकि खड़गे ने इस पर अपनी कड़ी असहमति दर्ज करायी थी।
विज्ञापन
वर्मा से संपर्क नहीं हो सका लेकिन उनके सहयोगियों ने बताया कि उनका नाम वक्ता सूची में से हटा लेने के बारे में उन्हें खबर कर दी गई है।