फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   najma and naqui cited diffrents achievement

एक ही मंत्रालय की नजमा-नकवी ने अलग-अलग गिनाई उपलब्धियां

Tue, 24 May 2016 08:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला , नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला , नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 08:47 PM IST
सार

  • नजमा ने शास्त्री भवन, नकवी ने भाजपा मुख्यालय में की प्रेस कांफ्रेंस
  • सामने आया अल्पसंख्यक मंत्रालय के सीनियर-जूनियर मंत्री का शीत युद्ध

विज्ञापन
najma and naqui cited diffrents achievement

विस्तार

क्या मोदी मंत्रिमंडल के एक ही मंत्रालय के सीनियर और जूनियर मंत्री के बीच शीत युद्ध चरम पर है। सोमवार को अल्पसंख्यक मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाने के नाम पर जो कुछ हुआ, उससे तो यही लगता है। कैबिनेट मंत्री नजमा हेपतुल्ला और राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक ही दिन और करीब-करीब एक ही समय पर अलग-अलग प्रेस कांफ्रेंस कर अपने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाईं। दोनों ने एक ही तरह की उपलब्धियां गिनाते हुए अल्पसंख्यकों की स्थिति में आए बदलाव का श्रेय भी लिया। खास बात यह है कि नजमा ने नकवी की प्रेस कांफ्रेंस से अनभिज्ञता जाहिर की, वहीं नकवी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने उपलब्धियां गिनाने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


अब तक आधा दर्जन मंत्रालयों ने मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाई हैं। यह पहला मौका है जब मंत्रालय के केंद्रीय और राज्य मंत्री ने एक ही दिन, लेकिन अलग-अलग जगहों पर उपलब्धियां गिनाई हैं। सोमवार को नजमा की प्रेस कांफ्रेंस शास्त्री भवन में 11.30 बजे शुरू हुई, तो नकवी की पार्टी मुख्यालय में करीब 12 बजे। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने मंत्रालय की एक ही जैसी उपलब्धियां गिनाईं। दोनों ने विपक्ष पर अल्पसंख्यकों के मन में खौफ पैदा करने का आरोप लगाया और कहा कि बीते दो साल मुसलमानों के लिए विश्वास और विकास के साल रहे हैं। दोनों ने इस समुदाय को तरक्की, शिक्षा और सुरक्षा के मोर्चे पर आगे बढ़ाने का भी दावा किया। इसके अलावा बेहतर वातावरण और अवसर मुहैया कराने के कारण बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों के संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सफल होने और सांप्रदायिक हिंसा में कमी का दावा किया।
विज्ञापन


इस दौरान जब नजमा से पूछा गया कि उनके राज्य मंत्री नकवी क्यों नहीं हैं और क्या वह अलग से प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं तो उनका जवाब था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे ही सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed