फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Najeeb Jung Resignation: Funny comments on Social Media

'दिल्ली पर राज करने आ गया तैमूर तो जंग ने दिया इस्तीफा'

Thu, 22 Dec 2016 07:35 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 22 Dec 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
Najeeb Jung Resignation: Funny comments on Social Media
नजीब जंग - फोटो : PTI

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है। राजनीतिक प्रतिक्रियाओं से अलग सोशल मीडिया पर भी जंग के त्यागपत्र पर लोगों की राय बंटी हुई है। एक ओर लोग इससे दिल्ली के लिए अच्छा बता रहे हैं, तो कई लोग ये भी कह रहे हैं कि नए एलजी की नियुक्ति से दरार और चौड़ी भी हो सकती है।

विज्ञापन



@imManissh ट्विटर हैंडल से मनीष ने जंग के इस्तीफे की वजह पर चुटकी लेते हुए लिखा है- दिल्ली के एलजी को जब पता चला कि दिल्ली पर राज करने के लिए तैमूर का जन्म हो चुका है, तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


जबकि रजत मिश्रा ने लिखा है- नजीब जंग का इस्तीफा। आर अश्विन को प्लेयर ऑफ द इयर चुने जाने से नाराज। कहा- मैंने भी किया केजरीवाल के खिलाफ दमदार खेल का प्रदर्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन




@harshtalker हैंडल से राहुल लिखते हैं- नजीब जंग ने त्यागपत्र दिया। अब केजरीवाल किसे दोष देंगे।
दूसरी ओर लकी राणा ने उम्मीद जताई है कि नजीब जंग के इस्तीफे के बाद दिल्ली को अच्छा उप राज्यपाल मिलेगा, जो केजरीवाल सरकार के साथ सहयोग करेगा।



आशीष पांडे की मांग है कि अब किरण बेदी या सुब्रह्मण्यम स्वामी को दिल्ली का उप राज्यपाल बनाया जाए।



लेकिन किरण बेदी के उप राज्यपाल बनाने की सुगबुगाहट पर अपनी टिप्पणी पर अरविंद प्रताप सिंह कहते हैं कि नजीब जंग ने तो केजरीवाल के साथ अपनी जंग पर विराम लगा दिया, लेकिन अगर किरण बेदी को उप राज्यपाल नियुक्त किया जाता है, तो ये जंग खत्म नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed