फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naidu warns Modi and Shah on conspiracy

साजिश करने पर नायडू ने पीएम मोदी और अमित शाह को दी चेतावनी

Sun, 03 Jun 2018 05:25 AM IST
एजेंसी, अमरावती
एजेंसी, अमरावती Updated Sun, 03 Jun 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
Naidu warns Modi and Shah on conspiracy
चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का इस्तेमाल कर राज्य को अस्थिर करने के प्रयास का आरोप लगाया। नायडू ने कहा कि यदि उन्होंने राज्य के खिलाफ साजिश की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन


नायडू ने चेतावनी दी, ‘कहीं और साजिश करने का प्रयास करें। अपने प्रयोगों को अन्य राज्यों में करें। लेकिन अगर आप तेलुगू पर हमला करेंगे तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे।’ एक सप्ताह चलने वाले नव निर्माण दीक्षा कार्यक्रम के संबंध में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा सुनियोजित तरीके से आंध्र प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अभिनेता पवन कल्याण, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी, टीटीडी के पूर्व प्रमुख एवी रमन्न दीक्षितुलु और अन्य का इस साजिश में इस्तेमाल किया जा रहा हैं। हम तेलुगूभाषी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, सावधान रहें।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed