{"_id":"67da46d1b1d1ddd9e7013de7","slug":"nagpur-violence-one-was-to-board-train-other-went-for-milk-kin-wonder-how-they-landed-in-hospital-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagpur Violence: एक को ट्रेन पकड़नी थी, दूसरा दूध लेने गया था; परिजन हैरान कि वे अस्पताल कैसे पहुंचे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nagpur Violence: एक को ट्रेन पकड़नी थी, दूसरा दूध लेने गया था; परिजन हैरान कि वे अस्पताल कैसे पहुंचे?
Wed, 19 Mar 2025 09:53 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:53 AM IST
सार
सोमवार रात को नागपुर में हिंसा भड़क उठी, जब विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एक धर्म विशेष के पवित्र ग्रंथ को जलाए जाने की अफवाह उड़ी, जिससे हिंसा भड़क गई।
विज्ञापन
नागपुर में औरंगजेब के विवाद को लेकर भड़की हिंसा।
- फोटो : PTI
विस्तार
नागपुर हिंसा में कई घायल ऐसे हैं, जो घर के काम से बाहर निकले थे और अस्पताल पहुंच गए। इनके परिजन भी हैरान हैं कि ऐसा क्या हुआ कि ये लोग घायल हुए और अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। नागपुर के बड़े नवाज नगर का निवासी इरफान अंसानी भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। इरफान के भाई ने बताया कि वह सोमवार की रात करीब 11 बजे घर से निकला था और उसे रात एक बजे नागपुर रेलवे स्टेशन से इटारसी के लिए ट्रेन पकड़नी थी।
परिजनों को अस्पताल से आया फोन
इरफान के परिवार को रात इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से फोन आया, जिसमें उन्हें इरफान के घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी गई। इरफान के सिर में गंभीर चोटें हैं और उसका पैर भी टूटा हुआ है। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है। गौरतलब है कि सोमवार रात को नागपुर में हिंसा भड़क उठी, जब विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एक धर्म विशेष के पवित्र ग्रंथ को जलाए जाने की अफवाह उड़ी, जिससे हिंसा भड़क गई। नागपुर में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे महाल इलाके में हिंसा भड़की, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया और वाहनों में आग लगाई गई।
ये भी पढ़ें- Nagpur Violence: 'छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़काया', नागपुर हिंसा पर बोले सीएम फडणवीस
विज्ञापन
पुलिस कर रही घटनाओं की जांच
एक ऐसा ही मामला 17 साल के रजा यूनुस खान का है। 12वीं पढ़ने वाला रजा यूनुस खान एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। रजा यूनुस खान की मां ने बताया कि वह सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे दूध और दही लेने गया था। रात साढ़े 11 बजे उन्हें अस्पताल से फोन आया, जिसमें उसके घायल होने और वेंटिलेटर पर होने की जानकारी दी गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें- नागपुर हिंसा: 11 क्षेत्रों में कर्फ्यू, तीन डीसीपी समेत 33 पुलिसकर्मी जख्मी; फडणवीस बोले- हिंसा पूर्व नियोजित
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन