फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur bench of bombay high court directs maharashtra government to supply 10000 remdesivir injections to nagpur

बॉम्बे हाईकोर्ट का उद्धव सरकार को आदेश : रात 8 बजे तक 10000 रेमडेसिविर इंजेक्शन नागपुर पहुंचाएं

Mon, 19 Apr 2021 05:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Apr 2021 05:47 PM IST
सार

  • कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से अस्पताल में ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की किल्लत हो रही है
  • बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने 10 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन नागपुर भेजेने के आदेश दिए हैं

विज्ञापन
Nagpur bench of bombay high court directs maharashtra government to supply 10000 remdesivir injections to nagpur
बॉम्बे हाईकोर्ट

विस्तार

देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से अस्पताल में ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की किल्लत हो रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के नागपुर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी किल्लत को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया है कि आज रात 8 बजे तक 10 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन नागपुर भेजे जाएं।

विज्ञापन


नागपुर बेंच ने केंद्र एवं महाराष्ट्र सरकार से सवाल भी किया कि राज्यों एवं जिलों के बीच इस दवा के वितरण में किस मापदंड का पालन किया जाता है। न्यायमूर्ति सुनील सुकरे और न्यायमूर्ति एस एम मोडक की खंडपीठ ने कहा कि यदि देश में कोविड-19 के 40 फीसद मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं तो रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन भी उसी प्रतिशत से होना चाहिए।
विज्ञापन


रेमडेसिविर कोविड-19 के गंभीर मरीजों में इस्तेमाल आने वाली सूचीबद्ध दवा है। कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के चलते इस दवा की मांग अचानक बहुत बढ़ जाने पर केंद्र ने स्थिति के सुधरने तक पिछले सप्ताह उसके निर्यात पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुकरे ने कहा कि यदि महाराष्ट्र से 40 फीसदी कोविड-19 मामले आते हैं तो यही कहना सही है कि इस राज्य को 40 फीसदी रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन किया जाए। आवंटन जरूरत के आधार पर हो न कि अन्य किसी गैर प्रासंगिक आधार पर। अदालत ने केंद्र एवं राज्य सरकारों को 21 अप्रैल तक हलफनामा देकर यह बताने को कहा कि रेमडेसिविर के विनियमन एवं वितरण में किस मापदंड का पालन किया जाता है।


अदालत ने कोरोना महामारी, अस्पतालों की कमी तथा जनता के सामने आ रही अन्य परेशानियों के मुद्दे पर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। अदालत ने महाराष्ट्र में विभिन्न जिलों के बीच रेमडेसिविर के आवंटन में असमानता एवं मनमानेपन को लेकर महाराष्ट्र सरकार की खिंचाई भी की। एक याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से कहा कि ठाणे की तुलना में नागपुर को कम रेमडेसिविर दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed