फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaon fish traders stop supplies to Upper Assam over 'Miya' issue

Assam: नगांव के मछली व्यापारियों ने ऊपरी असम में रोकी मछलियों की आपूर्ति, 'मिया' मामले पर नाराजगी जताई

Tue, 27 Aug 2024 06:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगांव (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगांव (असम) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Aug 2024 06:24 PM IST
सार

Assam: नगांव से नौ जिलों वाले ऊपरी असम क्षेत्र में हर दिन करीब चार क्विंटल मछलियों की आपूर्ति की जाती है। मछलियों की आपूर्ति को रोकने का कदम हाल ही में जिले के धिंग गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें एक समुदाय विशेष को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
Nagaon fish traders stop supplies to Upper Assam over 'Miya' issue
मछुआरा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

नगांव जिले के कुछ मछली व्यापारियों ने मंगलवार को घोषणा की कि वे ऊपरी असम में मछलियों की आपूर्ति को अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे। यह फैसला मिया समुदाय के खिलाफ चल रहे अभियाान के जवाब में लिया गया है। 

विज्ञापन


नगांव से नौ जिलों वाले ऊपरी असम क्षेत्र में हर दिन करीब चार क्विंटल मछलियों की आपूर्ति की जाती है। यह कदम हाल ही में जिले के धिंग में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें एक समुदाय विशेष को निशाना बनाया गया। इस घटना के बाद एक समुदाय विशेष खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियां और आक्रामक टिप्पणियां की गईं, जिससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। 
विज्ञापन


मछली व्यापारियों के संघ ने कहा कि इस स्थिति से वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और इस तरह तरह के तनावपूर्ण माहौल में व्यापार करना असंभव हो गया है। संघ ने इसे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने के लिए जरूरी कदम बताया है और स्थिति में सुधार होने तक मछलियों की आपूर्ति को फिर से शुरू करने की संभावना से इनकार किया है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया है और दोनों समुदायों के बीच शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रेटर जुरिया मछली पालक संघ के अध्यक्ष इब्राहिम खान ने कहा, धिंग की घटना की हम निंदा करते हैं। इसके बाद से असम के ऊपरी जिलों में कुछ समूहों ने मिया लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है और इसलिए हमने उन क्षेत्रों में मछलियों की आपूर्ति को रोकने का फैसला किया है। 

'मिया' मूल रूप से असम में बंगाली भाषी मुसलमानों को अपमानित करने के मकसद से इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है और गैर-बंगाली भाषी लोग आमतौर पर उन्हें बांग्लादेशी अप्रवासी के रूप में पहचानते हैं। हाल के वर्षों में समुदाय के लोग इस शब्द को चुनौती के रूप में ले रहे हैं। खान ने कहा कि ऊपरी असम में हर दिन करीब चार क्विंटल मछलियों की आपूर्ति की जाती है। ऊपरी असम की कोई आधिकारिक परिभाषा या सीमांकन नहीं है। लेकिन पूर्वी असम में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी और दक्षिणी तटों पर नौ जिलों को सामूहिक रूप से ऊपरी असम का हिस्सा माना जाता है। 


असम सरकार की एक वेबसाइट के मुताबिक, पिछले कई वर्षों में नगांव जिला राज्य में मछली उत्पादन के मामले में शीर्ष स्थान पर रहा है। धिंग में दुष्कर्म की घटना के बाद ऊपरी असम में, खासतौर पर शिवसागर जिले में, कई समूहों ने 'मिया' लोगों को एक अल्टीमेटम जारी किया और उन्हें एक हफ्ते के भीतर इलाके को छोड़ने के लिए कहा।

22 अगस्त की शाम को नगांव जिले के धिंग में एक नाबालिग (14 वर्षीय) के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उस समय लड़की अपनी साइकिल पर ट्यूशन से घर लौट रही थी। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी की 24 अगस्त को कथित तौर पर पुलिस हिरासत से भागने और तालाब में कूदने के बाद मौत हो गई। तब आरोपी को सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास हथकड़ी लगाकर अपराध स्थल पर ले जाया जा रहा था। मछली कारोबारियों के संघ ने कहा कि उनके सदस्य या तो मछलियों को ऊपरी असम में भेजने के बजाय गुवाहाी में आपूर्ति करेंगे या इन्हें सड़ने देंगे। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed