फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaon Case Assam CM Himanta Biswa Sarma Collective Efforts Congress MP Gaurav Gogoi State Govt onus

असम: CM हिमंत का दावा- BJP शासन में महिला अपराध कम, दिखाए 24 साल के आंकड़े; कांग्रेस बोली- सरकार जिम्मेदारी ले

Sun, 25 Aug 2024 06:49 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 25 Aug 2024 06:49 PM IST
सार

असम के नागांव में हुआ दुष्कर्म लगातार चर्चा में है। सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले लोगों को सख्त सजा दिलाने के प्रति प्रतिबद्धता संकल्प दिखाई है। सीएम ने वर्षवार आंकड़े जारी कर बताया है कि अपराध में गिरावट आई है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने कहा है कि असम सरकार को राज्य में आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी लेनी होगी।

विज्ञापन
Nagaon Case Assam CM Himanta Biswa Sarma Collective Efforts Congress MP Gaurav Gogoi State Govt onus
असम में बीते 24 साल में दुष्कर्म के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के नागांव में दुष्कर्म के मामले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराध और दुष्कर्म की सभी घटनाओं की कड़ी निंदा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं मानवीय गरिमा का गंभीर उल्लंघन हैं और ऐसे जघन्य अपराध को जड़ से मिटाने के लिए समाज को सामूहिक प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने साल 2001 से 2024 तक के आंकड़े जारी कर बताया कि भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार घट रहे हैं। उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा, असम सरकार महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


सुरक्षा, न्याय और करुणा का वातावरण बनाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म का वर्षवार ब्यौरा साझा किया और कहा, आंकड़े दिखाते हैं कि असम में महिलाओं के लिए सुरक्षित और अधिक न्यायपूर्ण वातावरण बनाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। सरकार महिला अपराध पर नकेल कसने के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने सजा दिलाने में जनभागीदारी और अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद करने आह्वान किया और कहा, 'इस तरह के अत्याचारों की हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं है। आइए हम एकजुट होकर सुरक्षा, न्याय और करुणा का वातावरण कायम रखें।'
विज्ञापन

छवि

कांग्रेस बोली- नागांव की घटना से समाज में आक्रोश

Nagaon Case Assam CM Himanta Biswa Sarma Collective Efforts Congress MP Gaurav Gogoi State Govt onus
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (फाइल) - फोटो : एएनआई
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दावों के बीच नागांव मामले में इंसाफ की मांग कर रही कांग्रेस ने सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। असम से निर्वाचित कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'नागांव में नाबालिग लड़की के साथ जो अपराध हुआ है, उससे समाज में आक्रोश है। नाबालिग लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मैं अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों से अनुरोध करता हूं कि वे सुनिश्चित करें कि लड़की का उचित इलाज हो।' उन्होंने कहा, इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है।
असम की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है
गोगोई ने कहा कि नागांव के लोग उन अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हैं। उन अपराधियों की मौत कई कारणों से हुई। सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, 'हम देख रहे हैं कि असम में ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। कहीं न कहीं असम सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी क्योंकि आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।' उन्होंने कहा कई ऐसे उदाहरण हैं जिससे साफ होता है कि असम की कानून व्यवस्था पूरी तरह से कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed