फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Firing Incident: 14 People Died in Violence Five Member TMC Delegation will Visit Nagaland Today

Nagaland Firing: अब तक 14 लोगों की मौत, पांच सदस्यीय टीएमसी प्रतिनिधिमंडल आज करेगा राज्य का दौरा

Mon, 06 Dec 2021 07:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Dec 2021 07:32 AM IST
सार

नगालैंड के मुख्य सचिव जे आलम ने कहा कि राज्य सरकार एक बार फिर लोगों को आश्वस्त करती है कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Nagaland Firing Incident: 14 People Died in Violence Five Member TMC Delegation will Visit Nagaland Today
नगालैंड हिंसा

विस्तार

उत्तर पूर्वी राज्य नगालैंड में हुई हिंसा को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष की कई पार्टियां जहां इस घटना को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है वहीं तृणमूल कांग्रेस अपने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आज हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेगी। टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रसून बनर्जी, सुष्मिता देव, अपरूपा पोद्दार, शांतनु सेन और पार्टी प्रवक्ता विश्वजीत देब शामिल होंगे। वहीं रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने  भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भारतीय सेना द्वारा उग्रवाद विरोधी अभियान की गहन जांच की मांग की। दरअसल, नगालैंड के मोन जिले के तिरु इलाके में रविवार रात सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कम से कम एक जवान समेत 14 लोगों की मौत हो गई। ये इलाका म्यांमार की सीमा के नजदीक है। वहीं इस घटना के बाद नगालैंड सरकार ने मारे गए 13 लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


आदिवासी निकाय का दावा गोलीबारी में 17 लोगों की हुई मौत 
नागालैंड में सोमवार को एक बार फिर से उस समय माहौल गर्म हो गया जब एक शीर्ष आदिवासी निकाय ने दावा किया कि मोन जिले में नागरिकों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई, जबकि पुलिस ने कहा कि 14 लोग मारे गए।
विज्ञापन


क्या है मामला
शनिवार रात गश्त लगा रही सेना की एक टुकड़ी ने काम खत्म कर घर लौट रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों की सेना के साथ झड़प हुई जिसमें सात और  नागरिकों एवं सेना के एक जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन राहत कार्य जारी
वरिष्ठ मंत्री पी पाइवांग कोन्याक ने कहा कि आपातकालीन राहत कार्यों के लिए राज्य सरकार के दो हेलीकॉप्टरों को सेवा में लगाया गया और चार घायलों को आगे के चिकित्सा उपचार के लिए मोन से दीमापुर ले जाया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस पंगु फोम ने भी रेफरल अस्पताल दीमापुर में घायलों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed