Viral Video: सीएम नेफ्यू रियो की बेटी की शादी में मंत्री अलांग ने लगाए ठुमके, देखें वायरल वीडियो
मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की बेटी की हाल ही में धूमधाम से शादी हुई थी। इसमें अनेक मंत्री, नेता व अधिकारी मौजूद थे, लेकिन अपने खुशमिजाज स्वभाव के चलते एलांग बैंड की धूम पर थिरकने से खुद को रोक नहीं सके। इतना ही नहीं उन्होंने अपने डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया में साझा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी का मौका हो और बैंड-ढोल बज रहे हों तो मन के मयूरों का नाचना और पैरों का थिरकना स्वाभाविक है। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री के यहां शादी हो तो मंत्री का नाचना और मौजूं हो जाता है। यहां हम बात कर रहे हैं नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो की बेटी की शादी की। इस मौके पर मंत्री तेमजेन इम्ना अलांग ने जमकर ठुमके लगाए। उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें खूब दाद मिल रही है।
मंत्री एलांग ने सीएम नेफ्यू रियो की बेटी की शादी में नाचते हुए अपना एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। इसे लेकर उनके समर्थक उनकी जमकर वाहवाही कर रहे हैं। मंत्री अलांग का व्यक्तित्व वैसे ही खूब आकर्षक है और उनके विनादी स्वभाव ने उन्हें और भी लोकप्रिय बना रखा है।
मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की बेटी की हाल ही में धूमधाम से शादी हुई थी। इसमें अनेक मंत्री, नेता व अधिकारी मौजूद थे, लेकिन अपने खुशमिजाज स्वभाव के चलते अलांग बैंड की धूम पर थिरकने से खुद को रोक नहीं सके। इतना ही नहीं उन्होंने अपने डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया में साझा किया। इसमें मंत्री मेहमानों के साथ झूमते नजर आ रहे हैं।
'मैंने भी दो स्टेप्स लगा दिए'
अलांग ने अपने डांस का वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'माननीय मुख्यमंत्री श्री नेफियू रियो जी, की बेटी के शादी में मैंने भी दो स्टेप्स लगा दिया। हावभाव से जो कह सकते हैं, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।' अलांग के वीडियो को जमकर पसंद किया जा रहा है। इसे 1.87 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। लोग उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
The body says what words cannot. 😬
— Temjen Imna Along (@AlongImna) November 13, 2022
माननीय मुख्यमंत्री श्री नेफियू रियो जी, की बेटी के शादी में मैंने भी दो स्टेप्स लगा दिया 🕺 pic.twitter.com/QjtecDGxjD