{"_id":"5d3db3498ebc3e6cad334869","slug":"nagaland-government-formed-three-member-commission-for-native-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड : मूल निवासी रजिस्टर के लिए सरकार ने किया तीन सदस्यीय आयोग का गठन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नगालैंड : मूल निवासी रजिस्टर के लिए सरकार ने किया तीन सदस्यीय आयोग का गठन
Sun, 28 Jul 2019 08:08 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 28 Jul 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगालैंड सरकार ने राज्य के मूल निवासियों के रजिस्टर से संबंधित तमाम मसलों के अध्ययन, जांच और सलाह देने के लिए एक तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया है। यह आयोग तीन महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव टेमजेन टाय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि सेवानिवृत्त हिला आईएएस अधिकारी बानुओ जेड जमीर को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी टी. किहेतो सेमा और सी. सिंगवांग कोन्याक आयोग के बाकी दो सदस्य हैं। उनके अलावा सेवानिवृत्त जज जेलरे अंगामी को आयोग का सलाहकार बनाया गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य के गृह आयुक्त आयोग के पदेन सचिव और राज्य के विधि विभाग के आयुक्त आयोग के पदेन सदस्य होंगे। ध्यान रहे कि सरकार ने बीती 29 जून को रजिस्टर ऑफ इंडिजिनियस इनहैबिटेंट्स ऑफ नगालैंड (आरआईआईएन) तैयार करने का एलान किया था।
विज्ञापन