फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland first woman MLA Hekani Jakhalu wears watch worth two lakhs studied from USA Know all about Updates

Hekani Jakhalu: दो लाख की घड़ी पहनती हैं नगालैंड की पहली महिला विधायक, USA से की है पढ़ाई; जानें इनके बारे में

Thu, 02 Mar 2023 06:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 02 Mar 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार
48 साल की एनडीपीपी नेता हेकानी ने कानून की पढ़ाई की है। उन्होंने सेन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ से 2013 में कानून में परास्नातक किया था। हेकानी के पास 5.58 करोड़ की संपत्ति है।
loader
Nagaland first woman MLA Hekani Jakhalu wears watch worth two lakhs studied from USA Know all about Updates
Hekani Jakhalu Lifestyle - फोटो : Social Media

विस्तार

नगालैंड विधानसभा चुनाव में एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की उम्मीदवार हेकानी जखालू दीमापुर-तीन विधानसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं। इसी के साथ वह नगालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला बन गई हैं। उन्होंने 1,536 मतों से जीत दर्ज की।





कौन हैं हेकानी?
48 साल की एनडीपीपी नेता हेकानी ने कानून की पढ़ाई की है। उन्होंने सेन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ से 2013 में कानून में परास्नातक किया था। हेकानी के पास 5.58 करोड़ की संपत्ति है। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपने ऊपर 41.95 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज भी बताया है। हेकानी के चुनवी हलफनामे के मुताबिक, हेकानी और उनके पति के पास आधा दर्जन कारें हैं। इसकी कुल कीमत 1.32 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। हेकानी के पास टोयोटा इनोवा कार है। हलफनामे में उन्होंने अपने पति के पास पांच अलग-अलग कारें बताई हैं।

यह भी पढ़ें: Nagaland: करोड़ों की मालकिन हैं नगालैंड की यह महिला विधायक, आलीशान बंगले और लग्जरी गाड़ियों की शौकीन

HEKANI JAKHALU
HEKANI JAKHALU - फोटो : Social Media

हेकानी पहनती हैं दो लाख की घड़ी
हलफनामे के मुताबिक, हेकानी 30 हजार की ज्वेलरी और दो लाख रुपये की कीमत की घड़ी पहनती हैं। ऐसे ही उनके पति के पास 60 हजार की सोने की अंगूठियां और दो लाख की सोने की चेन है। उनकी कुल चल संपत्ति 3.51 करोड़ से ज्यादा की है। 

अपने नाम पर नहीं है कोई घर
हेकानी के पास खुद के नाम पर कोई घर नहीं है। हलफनामे में उन्होंने अपने पास 22.50 लाख और 15 लाख रुपये की कीमत की दो कृषि योग्य भूमि होने की जानकारी दी है। इसके अलावा उनके पति के नाम पर एक व्यवसायिक और रिहायशी बिल्डिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed