Nagaland: करोड़ों की मालकिन हैं नगालैंड की यह महिला विधायक, आलीशान बंगले और लग्जरी गाड़ियों की शौकीन
Nagaland Election Result : नगालैंड विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव जीते हैं। एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की है।
विस्तार
नगालैंड विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव जीते हैं। एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार केनेजाखो नखरो को 12 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया। सलहूतुनू क्रुसे नगालैंड की दूसरी महिला विधायक हैं।
13 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति
नगालैंड की दूसरी महिला बनीं विधायक सलहूतुनू क्रुसे काफी रईस हैं। क्रुसे न केवल करोड़ों की मालकिन हैं बल्कि आलीशान बंगले और लग्जरी गाड़ियों की स्वामिनी भी हैं। सलहूतुनू क्रुसे ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास लगभग 13 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इनमें करीब 11 करोड़ 52 लाख 20 हजार रुपये की अचल और एक करोड़ 81 लाख रुपये 90 हजार 128 रुपये की चल संपत्ति है। जबकि उनके ऊपर कोई लेनदारी या देनदारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Hekani Jakhalu: दो लाख की घड़ी पहनती हैं नगालैंड की पहली महिला विधायक, USA से की है पढ़ाई; जानें इनके बारे में
महज कक्षा 12वीं तक पढ़ीं हैं क्रुसे
नगालैंड की पश्चिमी अंगामी सीट से विधानसभा चुनाव जीतीं 56 वर्षीय सलहूतुनू क्रुसे ने चुनावी हलफनामे में बताया था कि वह एक स्कूल की संचालक हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक या धोखाधड़ी का मामला दर्ज नहीं है। क्रुसे महज कक्षा 12वीं तक पढ़ीं हैं। 1986 में उन्होंने नेहू के कोहिमा कॉलेज से कला संकाय में प्री-यूनिवर्सिटी एग्जाम पास किया था।करीब दो करोड़ की चल संपत्ति
चुनावी हलफनामे के अनुसार, क्रुसे के पास करीब 2,30,000 रुपये कैश राशि; एक करोड़ रुपये से अधिक के बैंक डिपॉजिट; 20,79,031 रुपये के बॉन्ड, दो लाख रुपये की एलआईसी और अन्य पॉलिसी; उनके पास 55 लाख रुपये से अधिक की तीन गाड़ियां - टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटो कोरोला, ईसुजू भी हैं। वहीं, जूलरी में 76 हजार रुपये की तीन गोल्ड एवं डायमंड रिंग हैं। इस प्रकार उनकी चल संपत्ति की अनुमानित राशि 1,81,90,128 रुपये है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.
कमेंट
कमेंट X