फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Elections: 59 seats in the 60-member assembly will be voted on 27 February, one elected unopposed

Nagaland Elections: 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों पर 27 फरवरी को पड़ेंगे वोट, एक निर्विरोध निर्वाचित

Tue, 28 Feb 2023 09:56 PM IST
देव कश्यप एन. अर्जुन, दिमापुर।
एन. अर्जुन, दिमापुर। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Feb 2023 09:56 PM IST
सार

भाजपा के नगालैंड प्रभारी नलिन कोहली ने कहा कि भाजपा और एनडीपीपी का गठबंधन काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार पिछली बार के मुकाबले अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने दावा किया नगालैंड में अगली सरकार भाजपा-गठबंधन की बनेगी।

विज्ञापन
Nagaland Elections: 59 seats in the 60-member assembly will be voted on 27 February, one elected unopposed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगालैंड को राज्य गठन के छह दशक बाद भी अपनी पहली महिला विधायक का इंतजार है। नेफा से 1963 में अलग होकर नगालैंड राज्य बना था। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा, एनडीपीपी और कांग्रेस ने कुल चार महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

विज्ञापन


एक समय था, जब किसी महिला को टिकट नहीं दिया जाता था। इसका कारण यह है कि नगा परंपरा के मुताबिक सामाजिक फैसले लेने का अधिकार केवल पुरुषों को है। हालांकि, राज्य से दो महिलाएं सांसद बन चुकी हैं। पहली बार रानो एम शाजा 1977 में सांसद बनी थीं। उसके बाद 2022 में भाजपा की एस फांनोन कोन्याक राज्यसभा सदस्य बनीं। नगालैंड की 60 सदस्यीय विस की 59 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव कराए जाएंगे। एक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कझेतो किनिमी निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन हावी
भाजपा के नगालैंड प्रभारी नलिन कोहली ने कहा कि भाजपा और एनडीपीपी का गठबंधन काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार पिछली बार के मुकाबले अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने दावा किया नगालैंड में अगली सरकार भाजपा-गठबंधन की बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज बना मुद्दा
इस बार चुनाव में राज्य में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं होने का मुद्दा छाया हुआ है। मोन और कोहिमा में मेडिकल कॉलेज का अभी तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इस कारण राज्य के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई और रोगियों को इलाज के लिए देश के अन्य हिस्सों में जाना पड़ता है।


लंबे समय से अटका हुआ है नगा शांति वार्ता का समाधान...
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि नगा शांति समझौते के समाधान का लंबे समय से इंतजार है। थरूर ने कोहिमा में कांग्रेस भवन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। थरूर ने कहा, 2019 में नगालैंड के पूर्व राज्यपाल व नगा शांति वार्ता के लिए केंद्र के वार्ताकार आरएन रवि ने घोषणा की थी कि इस मामले को केवल तीन महीने में हल कर लिया जाएगा, लेकिन तब से चार साल बीत चुके हैं। उन्होंने भाजपा पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed