फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Election Results 2023 HEKANI JAKHALU Creates History first time a woman won the assembly Poll Updates

Nagaland: नगालैंड में बना इतिहास, पहली बार विधानसभा पहुंचेंगी महिला उम्मीदवार; हेकानी और क्रुसे ने दर्ज की जीत

Thu, 02 Mar 2023 07:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 02 Mar 2023 07:01 PM IST
सार

राज्य में विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला था। हेकानी इनमें से एक थीं। हेकानी को एनडीपीपी ने चुनावी मैदान में उतरा था। उन्होंने लोजपा (रामविलास) की अजेतो जिमोमी को 1536 वोटों से मात दी।

विज्ञापन
Nagaland Election Results 2023 HEKANI JAKHALU Creates History first time a woman won the assembly Poll Updates
HEKANI JAKHALU, Salhoutuonuo Kruse - फोटो : Social Media

विस्तार

नगालैंड विधानसभ चुनाव में एक इतिहास रचा गया है। राज्य में पहली बार किसी महिला उम्मीदवार ने विधानसभा चुनाव जीता है। दीमापुर तृतीय विधानसभा से हेकानी जखालू ने जीत दर्ज की है। हेकानी को भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरी थीं। उन्होंने लोजपा (रामविलास) की अजेतो जिमोमी को 1536 वोटों से मात दी। इसके अलावा एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की एक अन्य महिला उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार केनेजाखो नखरो को 12 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Hekani Jakhalu: दो लाख की घड़ी पहनती हैं नगालैंड की पहली महिला विधायक, USA से की है पढ़ाई; जानें इनके बारे में
विज्ञापन


नगालैंड में चार महिलाओं को मिला था टिकट
राज्य में विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला था। हेकानी इनमें से एक थीं। चुनाव के दौरान हेकानी का प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगालैंड के चुनावी नतीजे
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, 60 सीटों के लिए उपलब्ध रूझानों में एनडीपीपी 24 सीटों पर आगे है। उसकी गठबंधन सहयोगी भाजपा 12 सीटों पर आगे है। एनडीपीपी ने 40 और भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। आयोग की वेबसाइट के अनुसार, एनडीपीपी सुप्रीमो और नगालैंड के मुख्यमंत्री नीफियू रियो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार एस. साचू को 15,824 वोट से हरा दिया है। उपमुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार वाई पैटन वोखा में ट्यूई सीट पर 8800 वोट से आगे हैं।

यह भी पढ़ें: Nagaland: करोड़ों की मालकिन हैं नगालैंड की यह महिला विधायक, आलीशान बंगले और लग्जरी गाड़ियों की शौकीन

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं, जबकि एक पर उन्होंने बढ़त बना रखी है। दो सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने जीत दर्ज कर ली है और उसके पांच उम्मीदवार आगे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) को दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दो सीटों पर जीत मिली है। लोजपा ने एक सीट पर बढ़त बना राी है। इसके अलावा जदयू ने एक, नगा पीपुल्स फ्रंट ने दो और नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी ने दो सीटें जीती हैं। नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी फिलहाल तीन सीटों पर आगे चल रही है।

27 फरवरी को मतदान हुआ था
नगालैंड विधानसभा की 59 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। अकुलुटो सीट पर भाजपा उम्मीदवार काझेतो किनिमी ने निर्विरोध जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed