{"_id":"63f2c69b87b8b051d508dfce","slug":"nagaland-assembly-elections-home-minister-amit-shah-public-meeting-latest-updates-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaland: शाह ने कहा- पीएम ने पूर्वोत्तर में विकास के नए युग की शुरुआत की, नगा शांति वार्ता को बनाएंगे सफल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nagaland: शाह ने कहा- पीएम ने पूर्वोत्तर में विकास के नए युग की शुरुआत की, नगा शांति वार्ता को बनाएंगे सफल
Tue, 21 Feb 2023 04:34 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 21 Feb 2023 04:34 AM IST
सार
मोन शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से एक बार फिर राज्य में डबल इंजन वाली भाजपा-एनडीपीपी की विकासोन्मुखी सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमने ब्रू-रियांग से समझौता किया, सालों पुराने बोडो समस्या का समाधान किया और कार्बी-ओंग्लोंग का शांति समझौता किया।
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter@bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने राज्य के पूर्वी जिले मोन में चुनावी रैली को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे पूर्वोत्तर में शांति और विकास के नए युग की शुरुआत की है। नगा समुदाय में महिलाओं को जो सम्मान प्राप्त है उसकी देश भर में प्रशंसा होती है इसलिए हमने फान्गनॉन कोन्याक को नगालैंड से पहली बार राज्यसभा का महिला सदस्य बनाया है।
विज्ञापन
मोन शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से एक बार फिर राज्य में डबल इंजन वाली भाजपा-एनडीपीपी की विकासोन्मुखी सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमने ब्रू-रियांग से समझौता किया, सालों पुराने बोडो समस्या का समाधान किया और कार्बी-ओंग्लोंग का शांति समझौता किया। शाह ने कहा, भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन नगालैंड में सत्ता बरकरार रखेगा और यह राज्य की सभी समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने लोगों को नगा शांति वार्ता को तेजी से सफल अंत तक पहुंचाने और ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों का भी समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
राजनीतिक समस्याओं का त्वरित समाधान उद्देश्य
उन्होंने कहा, हमारा मकसद नगालैंड की राजनीतिक समस्याओं का त्वरित समाधान है। हमारा लक्ष्य है कि नगालैंड की शांति वार्ता सफल हो और वर्षों पुरानी नगालैंड की समस्या का संपूर्ण समाधान हो। हम आपके सम्मान के अनुरूप समझौता करने के लिए आगे वार्ता करेंगे। ईएनपीओ ने जो मुद्दे उठाए हैं वे जायज हैं।
विज्ञापन
बता दें, नगालैंड की कुल 60 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। पूर्व भाजपा अध्यक्ष शाह का मंगलवार को नागरिक समाज संगठनों के नेताओं के अलावा अलग पूर्वी नगालैंड की मांग करने वाले संगठनों के सदस्यों से भी मिलने का कार्यक्रम है।