फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland 19 people die consuming liquor; SIT investigating incident across two districts what did police say

नगालैंड: जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत, दो जिलों में घटना के बाद एसआईटी कर रही जांच, पुलिस ने क्या कहा?

Sat, 26 Sep 2026 11:37 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, मोकोकचुंग
पीटीआई, मोकोकचुंग Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 26 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

नगालैंड में कथित जहरीली शराब पीने से दो जिलों में 19 लोगों की मौत हो गई। मोकोकचुंग में आठ और तुएनसांग में 11 मौतें हुईं। पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। 19 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 3,000 बोतलें जब्त की गईं। 

विज्ञापन
Nagaland 19 people die consuming liquor; SIT investigating incident across two districts what did police say
नगालैंड में जहरीली शराब से 19 मौतें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नगालैंड में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में 1990 से शराबबंदी लागू है। वहीं, पुलिस ने मिलावटी शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया? 
पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों में मोकोकचुंग जिले में आठ और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत हुई है, जिन्होंने कथित तौर पर अवैध शराब पी थी। सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) वेसुप्रा केजो ने शनिवार को बताया कि इन मौतों की जांच करने और मिलावटी शराब के स्रोत और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एएसपी) आई. बुंगलांग चांग की अगुवाई में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई है।
विज्ञापन


अबतक कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी
उन्होंने कहा कि मौत की वजह का पता लगाने के लिए सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी भेजे गए हैं। 'हमें कुछ सुराग मिले हैं, लेकिन अभी जानकारी का खुलासा करना जल्दबाजी होगी।' मौतों के बाद, पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की, 19 लोगों को गिरफ्तार किया। शराब की लगभग 3,000 बोतलें जब्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को क्या सलाह दी?
पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिना पहचान, बिना लेबल या संदिग्ध अवैध शराब न पिएं। साथ ही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर शराब पीने के बाद चक्कर आना, धुंधला दिखना, सांस लेने में तकलीफ या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed