फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naga Hoho Association leaders urged PM Modi for ahead assembly elections in Nagaland

नगालैंड में विधानसभा चुनाव टालने की कोशिश में जुटे नेता, PM मोदी से की अपील

Wed, 10 Jan 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Updated Wed, 10 Jan 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Naga Hoho Association leaders urged PM Modi for ahead assembly elections in Nagaland

नगालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग, उनकी पूरी सरकार और राज्य के कई नगा संगठन, नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन) के इजाक-मुइवा (आई-एम) गुट के साथ जारी शांति प्रक्रिया का हवाला देकर यहां होने वाले विधानसभा चुनाव टलवाने की कोशिशों में जुटे हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जेलियांग सत्तारूढ़ नगालैंड पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) में बढ़ते असंतोष से जूझ रहे हैं। दरअसल, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों सुरहोजेली व नेफ्यू रियो के बीच पनपी दोस्ती ने जेलियांग समेत कई मंत्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एनपीएफ की कमान फिलहाल सुरहोजेली के पास है। ऐसे में जेलियांग समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं को अगले चुनाव में टिकट नहीं मिलने का डर सता रहा है। यही वजह है कि वे चुनाव टलवाने की कोशिश के साथ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के भी संपर्क में हैं ताकि बाद में जरूरत पड़ने पर एनपीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा जा सके। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर नगा होहो और नगा मदर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में शांति बहाल नहीं होने तक चुनाव टालने की अपील की है। बता दें कि नगालैंड में भी त्रिपुरा एवं मेघालय के साथ दो महीने के भीतर चुनाव होने हैं। राज्य विधानसभा की मियाद 13 मार्च को खत्म होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed