फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naddas attack: Mamta neither worried about mother nor mati or manush, pushed  Bengal into darkness

नड्डा का वार: ममता को मां, माटी और मानुष किसी की चिंता नहीं, बंगाल को अंधकार में धकेला

Fri, 16 Apr 2021 05:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 16 Apr 2021 05:56 PM IST
सार

  • बंगाल चुनाव अंतिम चरणों का प्रचार तेज
  • शनिवार को पांचवें चरण का मतदान

विज्ञापन
Naddas attack: Mamta neither worried about mother nor mati or manush, pushed  Bengal into darkness
जनसभा को संबोधित करते जेपी नड्डा - फोटो : Twitter : @JPNadda

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीन अंतिम चरणों का प्रचार निर्णायक दौर में पहुंच गया है। भाजपा के शीर्ष नेता सत्तारूढ़ टीएमसी पर करारे हमले कर रहे हैं, वहीं ममता बनर्जी भी उन पर पलटवार कर रही हैं। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर प्रहार किए। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बंगाल के पानागढ़ की चुनावी रैली में कहा कि ममता बनर्जी ने मां, माटी और मानुष के नाम पर वोट लिया, लेकिन उन्होंने न मां की चिंता की, न माटी की और न मानुष की। उन्होंने पश्चिम बंगाल को अंधेरे में धकेला। ममता बनर्जी के राज में बहनों के साथ अत्याचार हुआ। 
विज्ञापन


शनिवार को पांचवें चरण के लिए वोटिंग
शनिवार को राज्य में पांचवें चरण का चुनाव है और यह चरण ममता बनर्जी के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। पांचवें चरण के लिए बंगाल की 45 सीटों पर चुनाव होना है। बता दें कि इस चरण में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहा है। दूसरा बड़ा कारण यह है कि जिन 45 सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होना वहां 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को टीएमसी की तुलना में ज्यादा वोट मिले थे। इस चरण के बाद तीन और चरण शेष रह जाएंगे। अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दो मई को मतगणना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed