फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nadda in Tamil Nadu: call for ending corruption and dynastic politics of DMK and Congress

तमिलनाडु में गरजे नड्डा : द्रमुक और कांग्रेस के भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति को खत्म करने का आह्वान

Fri, 26 Mar 2021 10:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टीटाकुडी-तमिलनाडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टीटाकुडी-तमिलनाडु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 26 Mar 2021 10:13 PM IST
सार

तमिलनाडु चुनाव में जहां सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक व भाजपा एक स्वर में बोल रहे हैं, वहीं द्रमुक व कांग्रेस का गठबंधन एक राय है। जयललिता व करुणानिधि के बगैर हो रहे इस चुनाव के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हैं। 

विज्ञापन
Nadda in Tamil Nadu: call for ending corruption and dynastic politics of DMK and Congress
जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में एक चुनावी रैली के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को द्रमुक और उसकी मुख्य सहयोगी कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वंशवाद की राजनीति करने के लिए दोनों पार्टियों की निंदा की।

विज्ञापन

टीटाकुडी की एक रैली में उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य को आगे ले जाने के लिए अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन का समर्थन करने की अपील की। विकास की पहल को आगे बढ़ाना चाहिए और द्रमुक तथा कांग्रेस की वंशवाद की राजनीति को खारिज करना चाहिए।
विज्ञापन

टू जी, थ्री जी और फोर जी गठबंधन
उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीर केरल और पूर्वोत्तर राज्यों तक सिर्फ भाजपा ही 'विकास' को बढ़ावा देने वाली पार्टी है जबकि बाकी अन्य पार्टियां पारिवारिक पार्टियां बन चुकी है। द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन ‘टू जी, थ्री जी और फोर जी’ है। उन्होंने कहा कि हमें वंशवाद की राजनीति को खारिज करके तमिलनाडु में वास्तविक लोकतंत्र को फलता-फूलता देखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि टू जी मारन परिवार (द्रमुक) की दो पीढ़ियों के भ्रष्टाचार को दर्शाता है, थ्री जी द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन के परिवार की तीन पीढ़ियां तथा 4 जी कांग्रेस-गांधी परिवार की चार पीढ़ियों के भ्रष्टाचार का द्योतक है। ऊपर से नीचे तक सभी भ्रष्टाचार और घोटाले में शामिल हैं।

जयराम रमेश ‘जलीकट्टू’ के खिलाफ नियम लाए
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान तत्कालीन मंत्री जयराम रमेश ‘जलीकट्टू’ के खिलाफ अधिसूचना लेकर आए और द्रमुक मूकदर्शक बनी रही। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका स्पष्ट तौर पर समर्थन किया और उनके दखल की वजह से ही जलीकट्टू को अनुमति मिल पाई। वह इस संबंध में तमिलनाडु सरकार के एक अध्यादेश का हवाला देते हुए दावा कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘वास्तविक जलीकट्टू हीरो’ करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed