फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nadda claims: will win in Bengal, Tamil Nadu, Assam, and Puducherry, will also do well in Kerala

नड्डा का दावा: बंगाल, तमिलनाडु, असम व पुडुचेरी में जीतेंगे, केरल में भी बड़ी ताकत बनेंगे

Sun, 04 Apr 2021 06:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 04 Apr 2021 06:02 PM IST
सार

  • विधानसभा चुनावों में जीत के दावों का सिलसिला शुरू
  • छह अप्रैल को चार राज्यों में मतदान संपन्न हो जाएगा
  • सिर्फ बंगाल में बाकी रहेंगे पांच चरण, दो मई को नतीजे

विज्ञापन
Nadda claims: will win in Bengal, Tamil Nadu, Assam, and Puducherry, will also do well in Kerala
चेन्नई में पत्रकारों से चर्चा करते जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को चेन्नइ में दावा किया कि भाजपा पांच राज्यों के चल रहे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हम अन्नाद्रमुक के नेतृत्व में सरकार बना रहे हैं। बंगाल में दो चरणों के मतदान से स्पष्ट है कि भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। असम में एनडीए दोबारा सरकार बनाएगा। पुडुचेरी में भी हम सरकार बनाएंगे और केरल में भी बड़ी ताकत बनेंगे। 
विज्ञापन


  रविवार को चेन्नई में पत्रकारों से चर्चा में नड्डा ने दावा किया कि असम में एनडीए एक बार पुन: सरकार बनाने जा रहा है। यह सरकार सहयोगी दल यूपीपीएल व एजीपी के सहयोग से बनेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में बड़ी ताकत बन उभरेंगे

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केरल में हम बड़ी ताकत बनकर उभरेंगे, क्योंकि सत्तारूढ़ एलडीएफ और यूडीएफ ने कुशासन दिया है। राज्य की जनता ने भाजपा को समर्थन देना शुरू कर दिया है, इसलिए हम केरल में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। 


हम नहीं कांग्रेस सांप्रदायिक
भाजपा पर सांप्रदायिक पार्टी होने के आरोप को लेकर नड्डा ने कहा कि असल में हम नहीं बल्कि कांग्रेस सांप्रदायिक पार्टी है। केरल में वह मुस्लिम लीग के साथ है तो असम में बदरुद्दीन अजमल के साथ। 
 

तीसरे चरण में 6 अप्रैल को मतदान, चार राज्य हो जाएंगे निवृत्त
बता दें, असम व बंगाल में दो चरणों का मतदान हो चुका है। 6 अप्रैल को असम में  तीसरे व अंतिम चरण का, बंगाल में तीसरे चरण का और तमिलनाडु, पुडुचेरी व केरल में इस दिन एकमुश्त चुनाव होंगे। इसके साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न् हो जाएगा। सिर्फ बंगाल में मतदान के आठ चरण होने से वहां चुनावी गतिविधियां जारी रहेंगी। पांचों राज्यों में मतगणना 2 मई को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed