फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nadda Attack on Kejriwal : Why mum on Delhis liquor scam?

नड्डा का निशाना: दिल्ली के शराब घोटाले पर चुप्पी क्यों?, केजरीवाल बोले- हमारे विधायक नहीं खरीद सकी भाजपा

Mon, 29 Aug 2022 02:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अगरतला/ नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अगरतला/ नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 29 Aug 2022 02:49 PM IST
सार

नड्डा त्रिपुरा के दो दिनी दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने अगरतला में एक प्रेस कान्फ्रेंस की। नड्डा ने कहा कि इतना बड़ा घोटाला हुआ है। इससे देश को नुकसान हुआ है और वे इस मुद्दे से जनता को भटका रहे हैं।

विज्ञापन
Nadda Attack on Kejriwal : Why mum on Delhis liquor scam?
अगरतला में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के शराब घोटाले को लेकर आप संयोजक व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। केजरीवाल का नाम लिए बगैर कहा कि उन्होंने शराब नीति को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है। उधर, दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा की विधायकों को खरीदने की कोशिश फेल हो गई। उन्होंने कहा कि हमारा कोई एमएलए नहीं बिका। 

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि इतना बड़ा घोटाला हुआ है। इससे देश को नुकसान हुआ है और वे इस मुद्दे से जनता को भटका रहे हैं। उन्हें जांच एजेंसियों को जवाब देना चाहिए, कोर्ट में सब कुछ कहना चाहिए। नड्डा त्रिपुरा के दो दिनी दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने अगरतला में एक प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने माकपा पर जमकर हमला बोला और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की तारीफ की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कान्फ्रेंस में नड्डा ने कहा कि माकपा ने 35 साल के शासन काल में राज्य की महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया और आदिवासी, शोषित युवाओं की अनदेखी की। उन्होंने आतंकवाद, घुसपैठ को प्रोत्साहित किया। माकपा राज में उग्रवाद चरम पर था। नशीली दवाओं की तस्करी तेजी से बढ़ रही थी। 

अगले साल होंगे त्रिपुरा में चुनाव
नड्डा अगले साल होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वे खुमुलवांग कस्बे में एक रैली को संबोधित करेंगे। रविवार को अगरतला हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री माणिक साहा, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी और अन्य लोगों ने नड्डा का स्वागत किया। अगरतला पहुंचने के तुरंत बाद, उन्होंने राज्य के गेस्ट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों, संगठनों के नेताओं, मंत्रियों, लोकसभा सदस्य, विधायकों, भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ कई मैराथन बैठकें कीं। एक के बाद एक हुई इन बैठकों में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, विनोद सोनकर समेत केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल हुए। 

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, भाजपा विधायकों ने की नारेबाजी
दिल्ली विधानसभा के सोमवार को बुलाए विशेष सत्र में भाजपा विधायकों की सदन में नारेबाजी के विरोध में आप विधायकों ने जवाबी नारेबाजी की। भाजपा विधायकों के बाहर आने के बाद भी आप विधायक भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, जिन्हें काफी देर तक दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिरला चुप कराने में लगी रहीं।

अंग्रेजों ने भी नहीं लगाए दूध, दही, अनाज पर टैक्स : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों के रवैए की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक चर्चा करना नहीं चाहते, वह केवल हंगामा करने की नियत से सदन में आते हैं। इसी कारण उन्हें सदन से बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री ने कहा आज देश में महंगाई अपनी चरम पर है, लोगों के घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार ने हर मामले में टैक्स लगा दिया है। इतना टैक्स कभी भी नहीं लगा था। देश आजाद होने के बाद कभी भी दूध, दही, अनाज, दाल, चावल, चीनी पर टैक्स नहीं लगा था। अंग्रेजों ने भी कभी यह टैक्स नहीं लगाए।


'भाजपा का ऑपरेशन लोटस हुआ फेल'
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक ईमानदार हैं इसलिए एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली में फेल हो गया। जनता को विश्वास दिलाने और उसे बताने के लिए कि हमारा एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा खरीदने में कामयाब नहीं हो सकी इसी कारण हम विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। उन्होंने कई राज्यों की सरकार गिरा दी, ये सरकारें कैसे गिरी यह एक रोचक तथ्य है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि झारखंड की सरकार गिराई जाएगी, इस कार्य में केंद्र सरकार जुटी हुई है और वह सरकार गिराने के लिए डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर पैसे का इंतजाम करेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed