फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naba Das murder Odisha Slain minister Naba Kishore Das personal security officer suspended

Naba Das Murder: नब दास के निजी सुरक्षा अधिकारी निलंबित, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे जांच की निगरानी

Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
सार

Naba Das Murder:  बीते 29 जनवरी को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में एक पुलिसकर्मी ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को गोली मार दी थी। इसके कुछ घंटों बाद मंत्री की मौत हो गई थी। नब दास यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उड़ीसा हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश जेपी दास मंत्री की हत्या की जांच की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
Naba Das murder Odisha Slain minister Naba Kishore Das personal security officer suspended
नब किशोर दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा पुलिस ने बुधवार को दिवंगत मंत्री नब किशोर दास के निजी सुरक्षा अधिकारी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि ब्रजराजनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक और गांधी चौक पुलिस चौकी के प्रभारी का तबादला कर दिया गया है। मंत्री नब दास की हत्या के बाद राज्य सरकार ने मंगलवार को झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक और ब्रजराजनगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया था।
विज्ञापन



29 जनवरी की शाम को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में एक पुलिसकर्मी ने 60 वर्षीय दास को गोली मार दी थी। इसके कुछ घंटों बाद मंत्री की मौत हो गई थी। नब दास यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। ओडिशा पुलिस ने सहायक उप-निरीक्षक गोपाल दास को मंत्री को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को गोपाल दास को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना के समय मौके पर थे सुरक्षा अधिकारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिवंगत मंत्री नब किशोर दास के निजी सुरक्षा अधिकारी मित्रभानु देव को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी ने जब दास पर गोलियां चलाईं, तब देव ड्यूटी पर थे। सुरक्षा अधिकारी ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही वह वीवीआईपी दौरे के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने में भी विफल रहे। बता दें, दास के निजी सुरक्षा अधिकारी से राज्य पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार को पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या मामले की जांच की निगरानी करेंगे सेवानिवृत्त न्यायाधीश
वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि उड़ीसा हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश जेपी दास राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या की जांच की निगरानी करेंगे। गृह विभाग ने हाईकोर्ट से पुलिस की अपराध शाखा द्वारा की जा रही जांच की निगरानी के लिए एक पूर्व न्यायाधीश का नाम देने का अनुरोध किया था।

गृह विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच की मांग के मद्देनजर प्रशासन ने हाईकोर्ट से जांच में पारदर्शिता बनाए रखने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सुझाव दिया कि वह जांच की निगरानी के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जेपी दास को नियुक्त करे।


राज्य सरकार ने मंत्री नब दास की हत्या के बाद मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी थी। वहीं, विपक्षी भाजपा ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की थी और दावा किया था कि ओडिशा पुलिस दिवंगत मंत्री को न्याय नहीं दिला सकती, क्योंकि एक पुलिसकर्मी इस मामले में मुख्य आरोपी है। वहीं, कांग्रेस ने अदालत की निगरानी वाले विशेष जांच दल से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed