फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   N Kiran Kumar Reddy rejoins congress, had resigned in 2014

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी की कांग्रेस में वापसी, मोदी सरकार पर साधा निशाना

Fri, 13 Jul 2018 02:35 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jul 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
N Kiran Kumar Reddy rejoins congress, had resigned in 2014

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने एक बार दोबारा कांग्रेस में वापसी की है। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की टीडीपी सरकार पर राज्य के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनकी घर वापसी पर खुशी जताई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके नल्लरि किरण कुमार रेड्डी ने घर वापसी का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस परिवार में दोबारा आकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से ही उन्हें पहचान मिली है और राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वे अपना योगदान के लिए तैयार हैं। रेड्डी ने कहा कि जब तक कांग्रेस दिल्ली में वापसी नहीं करती है, तब तक तेलगू जनता के साथ न्याय नहीं हो सकता।  
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर राज्य की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चार सालों में केन्द्र सरकार ने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। रेड्डी ने कहा कि भाजपा ने चार सालों में राज्य को स्पेशल स्टेट्स का दर्जा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने सदन में राज्य के लोगों से वायदा किया था कि लेकिन उन्होंने लोगों के साथ धोखा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और आंध्र प्रदेश के इंचार्ज ओमान चांडी ने कहा कि रेड्डी की घर वापसी से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई पार्टी की नई लीडरशिप कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। गौरतलब है कि चांडी राज्य में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए 9 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक राज्य का दौरा कर रहे हैं। साथ ही, 2 अक्टूबर से 19 नवंबर तक कांग्रेस राज्य में डोर-टू-डोर कैंपेन भी चलाएगी। वहीं पार्टी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए 30 सितंबर क 44 हजार बूथ लेवल कमेटी भी बनाएगी। 

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए कहा कि रेड्डी ने पहले भी कांग्रेस की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने किरण कुमार रेड्डी को पार्टी का गमछा ओड़कर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस मामले के प्रभारी ओमेन चांडी, वरिष्ठ नेता पल्लम राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीरा रेड्डी, सोनिया गांधी और अन्य उपस्थित थे। 

रेड्डी के कांग्रेस में शामिल होने के अटकलें पिछले महीने से ही लगने लगी थीं। जून के अंतिम सप्ताह में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद टी सुब्बारामी रेड्डी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद सुब्बारामी ने कहा था कि हमने रेड्डी को कांग्रेस में फिर से शामिल होने का न्योता दिया है। 


किरण कुमार रेड्डी ने हैदराबाद के विभाजन के मुद्दे को लेकर उन्होंने फरवरी 2014 में कांग्रेस छोड़ दी थी और 10 मार्च को ‘जय समयक्या आंध्र पार्टी’ का गठन किया था। वे आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले मुख्यमंत्री रहे थे। वहीं किरण रेड्डी दिवंगत मुख्यमंत्री डॉ.वाईएस राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल के दौरान मंत्री और बाद में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। उनके पिता नल्लारि अमरनाथ रेड्डी पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और नरसिंहा राव के काफी करीबी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed