फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mysterious noise sparks panic in landslide hit Wayanad kerala news in hindi

Wayanad: भूस्खलन प्रभावित वायनाड में सुनाई दी रहस्यमयी आवाज, लोगों और अधिकारियों में दहशत

Fri, 09 Aug 2024 02:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल) Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 09 Aug 2024 02:20 PM IST
सार

वायनाड जिले में 30 जुलाई को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, रहस्यमयी आवाज की गूंज से यहां के लोगों में डर है। 

विज्ञापन
Mysterious noise sparks panic in landslide hit Wayanad kerala news in hindi
वायनाड में भूस्खलन का दृश्य - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल के वायनाड में पिछले महीने आई भयावह आपदा से लोग अभी उभर नहीं पाए हैं। इस बीच, उस समय लोगों की धड़कनें बढ़ गई, जब विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार सुबह भूमिगत क्षेत्र से तेज आवाज और गूंज सुनाई दी।

विज्ञापन


30 जुलाई को हुआ था भूस्खलन
बता दें, वायनाड जिले में 30 जुलाई को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घायल हैं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों चूरलमाला और मुंडक्कई में सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन


सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा 
वायनाड जिले के अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित स्थानों के आवासीय क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंबालावायल गांव और वायथिरी तालुक के कुछ इलाकों में तेज आवाज और गूंज महसूस की गई। वहीं, वायनाड की जिलाधिकारी डीआर मेघश्री ने कहा कि जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच चल रही है
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि वह इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्या भूंकप के झटके आए थे। साथ ही वह क्षेत्र की भी जांच कर रहा है कि कुछ गलतियां तो नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक भूकंपीय रिकॉर्ड में किसी गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं।


पंचायत वार्ड के सदस्य ने एक टीवी चैनल को बताया कि आवाज करीब सवा 10 बजे सुनाई दी थी। इस रहस्यमय शोर ने निवासियों के बीच दहशत पैदा कर दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित इलाके में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed