फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Myanmarese plane crashed in Mizoram due to engine failure; 92 soldiers repatriated: official

Mizoram: इंजन में खराबी के कारण हुआ था विमान दुर्घटनाग्रस्त, म्यांमार के 92 सैनिकों को वापस भेजा गया

Wed, 24 Jan 2024 11:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 24 Jan 2024 11:11 PM IST
सार

Mizoram: अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना विमान के दो इंजनों में एक में खराबी आने के कारण हुई। उन्होंने कहा, पायलट अनुभवी था और वह पहले भी लेंगपुई हवाई अड्डे पर उतरा था।

विज्ञापन
Myanmarese plane crashed in Mizoram due to engine failure; 92 soldiers repatriated: official
मिजोरम में हादसे का शिकार हुआ म्यांमार का सैन्य विमान। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इंजन में खराबी के कारण मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर म्यामार का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। एक दिन बाद पड़ोसी देश के 92 सैनिकों वापस भेज दिया गया है। असम राइफल्स ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि म्यांमार की वायुसेना का वाई-8 मालवाहक विमान हवाई अड्डे के रनवे से फिसलकर उड़ा। इंजन में खराबी आने के बाद यह विमान झाड़ी में गिर गया। विमान में चौदह लोग सवार थे। वह म्यांमार के 92 सैनिकों को वापस लेने आए थे। ये सैनिक पिछले हफ्ते एक जातीय विद्रोही समूह के साथ गोलीबारी के बाद भारत आ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, चालक दल के सदस्य चमत्कारिक ढंग से बच गए। उन्हें लेंगपुई से म्यांमार के रखाइन प्रांत में सितवे बंदरगाह शहर ले जाया गया।इसके साथ ही पिछले साल नवंबर से म्यामांर की सेना के कुल 635 कर्मियों को वापस उनके देश भेजा गया है। विद्रोही समूह ने उनके शिविरों पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की थी और मिजोरम में प्रवेश किया था। 

विज्ञापन

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना विमान के दो इंजनों में एक में खराबी आने के कारण हुई। उन्होंने कहा, पायलट अनुभवी था और वह पहले भी लेंगपुई हवाई अड्डे पर उतरा था। उन्होंने बताया कि मिजोरम म्यांमार के साथ 510 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा साझा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed