{"_id":"68464a8bbd93694311082300","slug":"my-son-will-not-come-back-father-of-youth-who-died-in-bengaluru-stampede-becomes-emotional-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Stampede: 'मेरा बेटा वापस नहीं आएगा', मुआवजा पाकर बंगलूरू भगदड़ में मरने वाले युवक के पिता हुए भावुक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Stampede: 'मेरा बेटा वापस नहीं आएगा', मुआवजा पाकर बंगलूरू भगदड़ में मरने वाले युवक के पिता हुए भावुक
Mon, 09 Jun 2025 08:15 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 09 Jun 2025 08:15 AM IST
सार
बंगलूरू में चार जून को आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी के जश्न कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में मनोज कुमार भी शामिल थे। तुमकुर के उपायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट शुभ कल्याण ने बताया कि मृतक मनोज कुमार के पिता को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है।
विज्ञापन
मनोज कुमार के पिता को चेक सौंपते अधिकारी।
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू की जीत के जश्न के दौरान बंगलूरू में मची भगदड़ में मरने वाले युवक मनोज कुमार के पिता को कर्नाटक सरकार ने 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया। मुआवजे का चेक पाकर मनोज के पिता देवराज फफक पड़े। वे बोले कि मुझे 25 लाख रुपये का चेक दिया गया है, लेकिन मेरा बेटा वापस नहीं आएगा। देवराज बोले कि मैं इस पैसे का इस्तेमाल अपने लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी के भविष्य के लिए करूंगा।
बंगलूरू में चार जून को आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी के जश्न कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में मनोज कुमार भी शामिल थे। तुमकुर के उपायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट शुभ कल्याण ने बताया कि मृतक मनोज कुमार के पिता को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है। डीएम ने बताया कि मनोज के लिए उनके पिता के कई सारे सपने थे। वे टॉपर थे और उसने एसएसएलसी में 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए थे। उसे नौकरी के लिए विदेश जाना था। लेकिन पिता के सपने पूरे नहीं हो सके।
ये भी पढ़ें: राजा हत्याकांड में खुलासा: मेघालय में पत्नी ने ही कराई हत्या, भाड़े पर बुलाए हत्यारे; सोनम समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
सीएम ने किया था मुआवजे का एलान
इससे पहले सीएम सिद्धारमैया ने बंगलूरू भगदड़ मामले में मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपया मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की थी। वहीं गृह मंत्री जी परमेश्वर का कहना है कि जांच के बाद सब पता चल जाएगा कि किसने क्या कहा। पहले कब और किसने क्या बयान दिए।
ये भी पढ़ें: CM ने विधानसभा में RCB के सम्मान समारोह के फैसले का किया बचाव, कहा- सरकार ने कोई गलत काम नहीं किया
सीएम ने अधिकारियों पर फोड़ा घटना का ठीकरा
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भगदड़ का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, ऐसा नहीं होना चाहिए था। मेरे मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐसी घटना कभी नहीं हुई। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह अधिकारियों की गलती के कारण हुआ है, इसलिए हमने कार्रवाई की है। मैं समेत सभी लोग दुखी हैं।' मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव और कोषाध्यक्ष के निमंत्रण पर विधान सौधा के सामने आरसीबी टीम के सम्मान समारोह में शामिल हुए थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन