फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MVA Alerts After Ajit Pawar Case Shiv sena And Congress discussed trying to save Mla

MVA: अजित पवार के कारण एमवीए में मची हलचल, विधायकों को एकजुट करने कांग्रेस और शिवसेना में बैठक

Wed, 05 Jul 2023 06:08 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Jul 2023 06:08 AM IST
सार

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पद पर दावा पेश करने से पहले राज्य में बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच देखो और इंतजार करो की रणनीति अपनाने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
MVA Alerts After Ajit Pawar Case Shiv sena And Congress discussed trying to save Mla
uddhav thackeray and rahul gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एनसीपी में टूट से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस और शिवसेना उद्धव गुट ने अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक की।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के पद पर दावा पेश कर सकती है
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पद पर दावा पेश करने से पहले राज्य में बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच देखो और इंतजार करो की रणनीति अपनाने का फैसला किया गया। यह बैठक महाराष्ट्र के प्रभारी एचके पाटिल की मौजूदगी में हुई, जिसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और नाना पटोले समेत पार्टी के 45 में से 39 विधायक मौजूद रहे। पार्टी की तरफ से पहले यह कहा गया था कि एनसीपी नेता अजित  पवार के पद से इस्तीफा देने और शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के पद पर दावा पेश करने के मुद्दे पर चर्चा कर सकती है, लेकिन कांग्रेस ने फिलहाल राज्य में पार्टी और एमवीए को मजबूत करने का फैसला किया है, जिसमें एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।

विज्ञापन

एमवीए के साथ उद्धव गुट, समान नागरिक संहिता का भी समर्थन
एनसीपी में हुई बगावत को लेकर उद्धव ठाकरे ने अपने आवास मातोश्री में पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ अहम बैठक की। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने बताया कि बैठक में एनसीपी में बगावत और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी समेत कई मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। बैठक में समान नागरिक संहिता को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed