फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muzaffarpur shelter home case: Supreme Court verdict on sending victims to families today

मुजफ्फरपुर आश्रयगृह मामला: पीड़िताओं को परिवारों के पास भेजने पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज

Thu, 12 Sep 2019 03:27 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 12 Sep 2019 03:27 AM IST
सार

  • टीआईएसएस ने शीर्ष अदालत को सौंपी स्टेट्स रिपोर्ट, बालिकाओं को बताया पूरी तरह फिट
  • ‘कोशिश’ की तरफ से पीठ को यह जानकारी दी गईं कि सभी आठ बालिकाएं पूरी तरह स्वस्थ और फिट हो चुकी हैं
  • कुछ बालिकाओं के परिजन उन्हें वापस लेने के इच्छुक हैं, लेकिन कुछ बालिकाएं दिव्यांग हैं

विज्ञापन
Muzaffarpur shelter home case: Supreme Court verdict on sending victims to families today
मुजफ्फरपुर आश्रयगृह मामला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड की पीड़िताओं को उनके परिवारों के पास भेजने के मुद्दे पर गुरुवार को फैसला लेगा। बता दें कि पिछले साल मुजफ्फरपुर में एक एनजीओ की तरफ से चलाए जा रहे शेल्टरहोम में रहने वाली बहुत सारी बालिकाओं के यौन शोषण का मामला सामने आया था। यह मामला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) की तरफ से बिहार के शेल्टरहोम में सोशल ऑडिट कराए जाने पर सामने आया था।

विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस एनवी रमाना और जस्टिस अजय रस्तौगी की पीठ ने बुधवार को कहा कि वह इन बालिकाओं को परिजनों को सौंपने के मुद्दे पर गुरुवार को आदेश सुनाएंगे। पीठ ने यह बात टीआईएसएस के फील्ड एक्शन प्रोजेक्ट ‘कोशिश’ की तरफ से सीलबंद लिफाफे में स्टेट्स रिपोर्ट सौंपने के बाद कही। 
विज्ञापन


‘कोशिश’ की तरफ से पीठ को यह भी जानकारी दी गईं कि सभी आठ बालिकाएं पूरी तरह स्वस्थ और फिट हो चुकी हैं। ऐसे में उन्हें परिजनों को सौंपा जा सकता है। टीआईएसएस की तरफ से पेश वकील ने बताया कि ‘कोशिश’ ने पांच बालिकाओं के परिजनों से संपर्क साध लिया है, लेकिन उनके घर का सत्यापन करना अभी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील ने बताया कि कुछ बालिकाओं के परिजन उन्हें वापस लेने के इच्छुक हैं, लेकिन कुछ बालिकाएं दिव्यांग हैं। एक बच्ची अपने परिजनों का पता नहीं बता सकी है, लेकिन उसने घर के आसपास की पहचान बताई है। इस आधार पर उसके घर की तलाश जारी है। वकील ने पीठ से फिट लड़कियों को परिजनों को सौंपने का आदेश जारी करने का आग्रह किया। 


साथ ही बिहार की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी इस बारे में उचित निर्देश देने की मांग की। इस पर पीठ ने गुरुवार को आदेश जारी करने की बात कही। गुरुवार को चाइल्ड वेलफेयर एक्शन कमेटी और राज्य सरकार भी इस रिपोर्ट पर अपना जवाब दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed