फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar : dhaba showered bullets, three dead , several injured

मुजफ्फरनगर : ढाबे पर बरसाई गोलियां, तीन की मौत, कई घायल

Fri, 05 Aug 2016 04:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 05 Aug 2016 04:06 AM IST
विज्ञापन
 Muzaffarnagar : dhaba showered bullets, three dead , several injured
हत्या - फोटो : Getty

शहर कोतवाली के खालापार में देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में ढाबे के मालिक ने दोनों हाथों से पिस्टल से अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं, जिसमें छह लोग लहूलुहान होकर गिर पड़े।

विज्ञापन


आरोपी गोलियां चलाता हुआ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां से चिंताजनक हालत में चार को मेरठ रेफर कर दिया गया। तीन लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दरोगा की कोठी के पास दोनों पक्षों में जबरदस्त तनाव है। बाद में डीएम डीके सिंह भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी रेंज और आईजी जोन सुजीत पांडेय भी मुजफ्फरनगर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खालापार में दरोगा की कोठी के पास रहने वाले रसीद के लड़के वसीम और हाजी इस्लाम पक्ष के बीच करीब  दो साल से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर कई बार वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया।

शाम सवा नौ बजे हाजी इस्लाम, बेटा डा. गुलशेर, भाई अख्तर, शमशेर, नसीम, अकरम आदि होकर वसीम के खालापार स्थित ढाबे पर पहुंचे और उससे विवाद को निपटाने के लिए कहा। बात होते होते विवाद की स्थिति बन गई।

 बढकर हाथापाई तक पहुंच गई

 Muzaffarnagar : dhaba showered bullets, three dead , several injured
murder in love

बात बढकर हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान वसीम ने अपने पास से दो पिस्टल निकालकर फैसले के लिए आए लोगों पर दोनों हाथों से गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हाजी इस्लाम, गुलशेर, शमशेर, अख्तर, नसीम और अकरम मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गए।

वसीम गोलियों की बौछार करते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते चार घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, मेरठ पहुंचते पहुंचते गुलशेर, हाजी इस्लाम और अख्तर की मौत हो गई।

घटनास्थल दरोगा की कोठी के आसपास दोनों पक्षों के लोगों में जबरदस्त तनाव व्याप्त हो गया। कप्तान दीपक कुमार मौके पर भारी फोर्स लेकर पहुंचे और पीड़ित परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया।

बाद में डीएम डीके सिंह भी दलबल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। ऐहतियात के तौर पर खालापार में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। देर रात डीआईजी और आईजी ने भी मुजफ्फरनगर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

रात में ही खालापार में घरों में तलाशी अभियान चलाया गया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। वसीम का अपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। बिजनौर में राज्य मंत्री चितरंजन स्वरूप के मुनीम से हुई लूट में भी वसीम का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed