{"_id":"6273cf3fd2a5ed0f57186d77","slug":"muslim-whatsapp-group-warns-girl-removing-burqa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: इस्लामिक संगठन ने मुस्लिम महिलाओं को दी धमकी, कहा- सार्वजनिक स्थानों पर न उतारें बुर्का वरना होगा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: इस्लामिक संगठन ने मुस्लिम महिलाओं को दी धमकी, कहा- सार्वजनिक स्थानों पर न उतारें बुर्का वरना होगा हमला
Thu, 05 May 2022 06:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 05 May 2022 06:51 PM IST
सार
सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और हिजाब हटाने पर मुस्लिम लड़कियों पर हमले की धमकी देने के संदेशों के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप की जांच की जा रही है। इसको लेकर मंगलौर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा है कि हम इसके बारे में सतर्क हैं।
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं के मिली धमकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में मुस्लिम अधिकारों के रक्षक होने का दावा करने वाले एक वाट्सऐप ग्रुप ने बुर्का पहनने वाली लड़कियों को धमकी दी है। मुस्लिम डिफेंस फोर्स नाम के इस वाट्सऐप ग्रुप के सदस्यों ने कन्नड़ भाषा में संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल आदि में हमने कई लोगों को बुर्का पहने हुए दुर्व्यवहार करते देखा है। हमारे कार्यकर्ता पहले ही उन्हें चेतावनी दे चुके हैं। अगर ऐसा दोबारा देखा गया तो आपके साथ मारपीट की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि बुर्का पहनने वाली महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर इसे नहीं खोलना है और उन्हें सेल्फी भी नहीं लेनी है। संदेश में वाट्सऐप ग्रुप ने मुस्लिम अभिभावकों से भी कहा है कि जब भी उनकी बच्चियां कॉलेज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाती हैं तो अपनी बच्चियों की निगरानी करें। इस समूह के संदेशों से यह भी पता चला कि मुस्लिम डिफेंस फोर्स के कार्यकर्ता किसी भी दुर्व्यवहार के लिए मैंगलोर में मुस्लिम लड़कियों की निगरानी' कर रहे हैं। ग्रुप के संदेश में कहा गया है कि यदि मुस्लिम महिलाओं या बच्चियों ने सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का नहीं पहना है, तो उन्हें पीटा जाएगा। मंगलौर पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और हिजाब हटाने पर मुस्लिम लड़कियों पर हमले की धमकी देने के संदेशों के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप की जांच की जा रही है। इसको लेकर मंगलौर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा है कि हम इसके बारे में सतर्क हैं।
विज्ञापन
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलौर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि वे मुस्लिम डिफेंस फोर्स से संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमकी भरे संदेशों की निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि उनके बच्चे सेल्फी और तस्वीरों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का न उतारें क्योंकि मुस्लिम समूह के सदस्यों द्वारा उन पर हमला किया जा सकता है।