फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim Rashtriya Manch to host Iftar and Eid Milan across the country invite rss leaders

एमआरएम का आमंत्रण: इफ्तार और ईद मिलन समारोह की करेगा मेजबानी, वरिष्ठ आरएसएस नेताओं को भेजा जाएगा बुलावा

Sun, 27 Mar 2022 11:44 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अजय सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 11:44 AM IST
सार

इफ्तार के बाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) देशभर में ईद मिलन समारोह भी आयोजित करेगा। खबर के मुताबिक, एमआरएम शांति, सौहार्द, एकता और देशभक्ति का संदेश देने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोगों और आरएसएस नेताओं को आमंत्रित करेगा।

विज्ञापन
Muslim Rashtriya Manch to host Iftar and Eid Milan across the country invite rss leaders
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इफ्तार का आयोजन करेगा, आरएसएस के वरिष्ठ नेता आमंत्रित होंगे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जल्द ही अपने सभी प्रकोष्ठ में देश-विदेश में कार्यकर्ता बढ़ाने का काम करेगी। कार्यकर्ताओं को बढ़ाने और समाज में एकता, सद्भावना, भाईचारे को मजबूती देने के लिए इस रमजान देश भर में मंच का हर कार्यकर्ता कम से कम एक दिन बड़े पैमाने पर इफ्तार कार्यक्रम करेगा। इनमें आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार स्वयं आरएसएस की सेंट्रल टीम के सदस्यों से आग्रह करेंगे कि वो अपने-अपने स्थानों पर इफ्तार में शामिल होने के लिए समय और तारीख की बुकिंग कर लें क्योंकि हर किसी को इसमें शामिल होना है। 

विज्ञापन


इफ्तार और ईद मिलन समारोह कार्यक्रमों का मकसद है समाज के सभी तबके, समुदाय को जोड़ा जाना ताकि देश भर के लाखों लोगों तक इस पाक महीने में मुहब्बत और हुब्बुल वतनी (वतन परस्ती) का पैगाम पहुंचे। 
विज्ञापन

इफ्तार के समय हाथों में होगा तिरंगा
इफ्तार के समय सभी के हाथों में तिरंगा होगा। इससे यह संदेश दिया जाएगा कि, जिस प्रकार मुसलमानों के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद साहब ने जो वतन से ईमान, हुब्बुल वतनी और मुहब्बत का संदेश दिया था उस पर देश का हर मुस्लिम मुकम्मल ईमान रखता है। रोजे इफ्तार की तरह ही ईद मिलन समारोह होगा जो देश भर में शांति और सद्भावना का संदेश देगा। मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने मंच के सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक एवं प्रभारियों के साथ बैठक में संदेश दिया कि मंच का काम विपरीत परस्तिथियों में भी संयम बरतते हुए सभी धर्मों, समुदायों, वर्गों और जातियों को साथ लेकर चलने का है और अपने इस धर्म पर मंच बिना किसी भेदभाव के सहजभाव से चलता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर फाइल्स, हकीकत की फाइल
संघ नेता ने कहा कि 2002 में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) की स्थापना हुई थी और इन 20 वर्षों में संस्था ने देश की एक ऐसी अनोखी तहरीक के तौर पर जगह बनाई है जो समाज को जोड़ने का संदेश देता है, वतन परस्ती, सद्भावना, भाईचारे, मेल मिलाप का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच विकास, विश्वास और तरक्की का रास्ता है। संघ नेता ने अपने संबोधन में कश्मीर फाइल्स को हकीकत की फाइल्स बताया। साथ ही सभी धर्मों के लोगों एवं बुद्धिजीवियों तथा राजनेताओं से आगे आकर इन घटनाओं की घोर निन्दा करने की अपील की। साथ ही लाखों की तादाद में बेघर हुए कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास में सहयोग करने की अपील की।

जंग का समर्थन नहीं 
इंद्रेश कुमार ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के ऊपर होने वाले जुल्म, उनके इबादतगाहों को नुकसान पहुंचाने वालों के ऊपर त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए ये संदेश दिया कि भारत की तरह सभी देश धर्मों, जातियों, वर्गों को लेकर चलने वाले समावेशी बनें। संघ नेता ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही युद्ध की आलोचना करते हुए कहा कि जंग किसी समस्या का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि जंग चाहे अमेरिका थोपे या चीन या रूस... इसका समर्थन नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह बर्बादी का रास्ता है। 

देश से विदेश तक मोहब्बत और अमन का पैगाम
इस मौके पर मंच के अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल और राष्ट्रीय संयोजक शाहिद अख्तर ने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि एमआरएम के बीस साल और देश की आजादी का अमृत महोत्सव एक साथ ही है। मंच धूमधाम से देश भर में इसे उत्सव की तरह मनाएगा। बौद्धिक प्रकोष्ठ हिंदुस्तान फर्स्ट हिंदुस्तानी बेस्ट के राष्ट्रीय संयोजक बिलाल उर रहमान ने कहा कि मंच ने देश में हमेशा एकता, सम्मान और सब को साथ ले कर चलने की अलख जगाई है और इसी मिशन पर पूरी मजबूती के साथ काम करता रहेगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने बताया कि दुनिया के विभिन्न भागों में हो रही उठा पटक, नफरतों, युद्ध, क्रूरता, तोड़फोड़, द्वेष, अपराध, माओवाद के खिलाफ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देश से विदेश तक मुहब्बत और अमन का पैगाम फैलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्था देश और समाज को तोड़ने वाली शक्तियों और विचारधारा को कुचलने में अहम योगदान देगी। 

अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा
राष्ट्रीय संयोजक विराग पाचपोर और माजिद तालिकोटि ने कहा कि चाहे कुछ भी हो देश की फिजा नहीं बिगड़ने दी जाएगी। जुल्म करने वाले, छुआ-छूत मानने वालों, महिलाओं या बेकसूरों पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका शालिनी अली और शहनाज हुसैन ने कहा कि भारत, भारतीय, भारतीयता के मिशन को फैलाते हुए देश के विकास में चौतरफा योगदान एमआरएम और मंच के कार्यकर्ता देते रहेंगे। 


बैठक में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सभी राष्ट्रीय संयोजक, सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय संयोजक एवं सह संयोजक, सभी छेत्रीय संयोजक तथा सभी प्रदेशों के संयोजक समेत हिंदुस्तान फर्स्ट एवं भारत फर्स्ट के राष्ट्रीय संयोजक तथा सह संयोजक बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed