{"_id":"58909c524f1c1b691ae80559","slug":"muslim-organisation-come-against-sp-congs-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-कांग्रेस गठबंधन के विरोध में उतरे मुस्लिम संगठन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सपा-कांग्रेस गठबंधन के विरोध में उतरे मुस्लिम संगठन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jan 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले मुत्ताहिदा मिल्ली मजलिस के बैनर तले कुछ मुस्लिम संगठनों ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन संगठनों ने अखिलेश सरकार के कार्यकाल में हुए मुजफ्फरनगर दंगे सहित कुछ सांप्रदायिक घटनाओं और मुसलमानों से किया वादा न निभाने का आरोप लगाया। इन संगठनों ने सपा-कांग्रेस से बेहतर विकल्प बसपा को बताया और कहा कि जल्द ही इनसे जुड़े लोग पूरे सूबे में सपा-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन
मजलिस के मुखिया मुफ्ती एजाज अरशद कासमी, आरिफ काशमी ने कि वर्ष 2012 में मुसलमानों का वोट हाप्तसल करने के बाद सपा इस वर्ग को भूल गई। न तो आरक्षण का लाभ दिया और न ही सुरक्षा ही उपलब्ध करा पाई। दोनों नेताओं ने कहा कि चूंकि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के पास बसपा के रूप में विकल्प मौजूद है। ऐसे में उसे बसपा के साथ खड़ा होना चाहिए, जिसके शासनकाल में राज्य में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान दोनों नेताओं की भाजपा से नजदीकी संबंधी सवाल भी पूछे गए। सरकार के पक्ष में कैशलेस अभियान से जुड़ा कार्यक्रम के आयोजन के सवाल पर इन्होंने कहा कि अच्छा अभियान होने के कारण उन्होंने इसमें शिरकत की थी।
विज्ञापन