फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim men beaten up in Assam and force them to utter Jai Shri Ram slogans

असम: अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पीटा गया, जबरन लगवाए गए जय श्रीराम के नारे

Fri, 21 Jun 2019 10:44 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 21 Jun 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Muslim men beaten up in Assam and force them to utter Jai Shri Ram slogans
सांकेतिक तस्वीर

असम के बरपेटा में एक दक्षिणपंथी संस्थान के खिलाफ गुरुवार को शिकायत दर्ज की गई है। उसपर आरोप है कि उन्होंने मंगलवार को कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के एक समूह की पिटाई कर दी और उनसे जबरन जय श्रीराम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए। इस दक्षिणपंथी संस्थान और इसके संस्थापक के खिलाफ ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन और नॉर्थ-ईस्ट माइनॉरिटीज स्टूडेंट्स यूनियन ने दो एफआईआर दर्ज कराई हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को हुई घटना उस समय सामने आई जब इस कथित हमले का एक वीडियो सामने आया। जिसमें जबरन नारे लगवाए जा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिकायत में कहा गया है कि दक्षिणपंथी समूह के सदस्य होने का दावा करने वाले पुरुषों के एक समूह ने बारपेटा शहर में एक ऑटोरिक्शा को रोका और उसमें यात्रा कर रहे लोगों की पिटाई की।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ितों से जबरन जय श्रीराम, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए गए। पीड़ितों को गालियां दी गईं। हमलावरों ने खुद इस घटना का वीडियो शूट किया था और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बारपेट से कांग्रेस विधायक अब्दुल खलीक ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को घटना में कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed