फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   muslim girls do worship to hindu goddess

भक्ति ने तोड़ी मजहब की दीवार, मुस्लिम बेटियां करती हैं देवी मां की पूजा

Sat, 09 Apr 2016 04:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाह
ब्यूरो/अमर उजाला, बाह Updated Sat, 09 Apr 2016 04:55 AM IST
सार

  • माहौल बिगाड़ने वालों को आइना दिखा रहीं 4 मुस्लिम बेटियां
  • सहेलियों के साथ गाती हैं मां के भजन
  • मजहब के नाम पर नहीं हुआ कभी कोई झगड़ा

विज्ञापन
muslim girls do worship to hindu goddess
मुस्लिम बेटियां करती हैं देवी मां की पूजा - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

चंबल के बीहड़ में बसे गांव गोहरा में मुस्लिम परिवार की चार बच्चियों ने मजहब की दीवारें तोड़ते हुए देवी मां की भक्ति में मन को रमा दिया है। मजहब के नाम पर आए दिन माहौल बिगाड़ने वालों को आइना दिखाने वाली ये चारों बेटियां अपनी हिंदू सहेलियों के साथ गांव में देवी माता के थान पर पूजा करने जाती हैं। खास बात यह भी है कि उनके परिवारीजनों को भी इससे कोई ऐतराज नहीं है।
विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन जब गांव की हिंदू लड़कियां गौहरा गांव के प्राचीन देवी माता के थान पर पूजा करने के लिए गईं तो उनके साथ गांव के नूर मोहम्मद की पुत्री नफीसा (16), तहसील खां की पुत्री शायना (8), बसरुद्दीन की पुत्री खुशबू (9), जेनुद्दीन की पुत्री महक (10) भी देवी माता के थान पर पहुंचीं। उन्होंने पूजा सामग्री चढ़ाई और हिंदू सहेलियों की तरह पूजा की।
विज्ञापन

सहेलियों के साथ गाती हैं मां के भजन

muslim girls do worship to hindu goddess
मुस्लिम बेटियां करती हैं देवी मां की पूजा - फोटो : amar ujala bureau
अपनी सहेलियों ज्योति, अनुपम, वंदना, साधना की देखा देखी पिछले साल से वशीर खां के परिवार की ये चारों बेटियां लगातार पूजा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि देवी मां की पूजा करना उन्हें अच्छा लगता हैं। अपनी सहेलियों के साथ वे मां के भजन भी गाती हैं। अलग-अलग झोपड़ियों में रहने वाले वशीर खां के परिवार के लोगों को भी बेटियों के इस तरह पूजा करने से कोई ऐतराज नहीं है।

उन्होंने बताया कि जब सब मिलजुल कर रहते हैं और गांव में कोई हिंदू-मुसलमान का फर्क नहीं करता तो फिर पूजा से ऐतराज क्यों किया जाए। गांव के उमेश यादव, राकेश यादव ने बताया कि मजहब के नाम पर गांव में कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। यहां सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं। मुस्लिम परिवार की बेटियों का देवी मां की पूजा करना अच्छी बात है। इससे सौहार्द का माहौल बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed