{"_id":"5fcb15280ca886453d093577","slug":"muslim-girl-got-phd-in-sanskrit-from-gujrat-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: मुस्लिम लड़की ने संस्कृत में की पीएचडी, धर्म पर कही दिल छू लेने वाली बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: मुस्लिम लड़की ने संस्कृत में की पीएचडी, धर्म पर कही दिल छू लेने वाली बात
Sat, 05 Dec 2020 10:46 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
सलमा कुरैशी
- फोटो : social media
गुजरात विश्वविद्यालय में एक मुस्लिम लड़की ने संस्कृत भाषा में पीएचडी की है। छात्रा का नाम सलमा कुरैशी बताया जा रहा है। संस्कृत में पीएचडी को लेकर सलमा से सवाल पूछे गए तो उन्होंने दिल छू लेने वाली बात कह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है थीसिस का विषय
जानकारी के मुताबिक, सलमा कुरैशी ने संस्कृत में भारत की शिक्षक-शिष्य परंपरा के विषय पर रिसर्च की। उन्होंने अपनी थीसिस का शीर्षक 'पूर्णनेशु निरुपिता शिक्षा पद्धति एकम आद्यायन' रखा।
विज्ञापन
छात्रा ने स्वर्ण पदक भी जीता
बता दें कि सलमा कुरैशी गुजरात विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की छात्र थीं। उन्होंने अतुल उनागर के मार्गदर्शन में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। बताया जा रहा है कि जब सलमा भावनगर विश्वविद्यालय से एमए कर रही थीं, तब उन्हें स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन