{"_id":"6908a1aa13caf0bffe0e447c","slug":"muslim-country-bahrain-also-stands-with-india-against-the-pahalgam-terror-attack-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorism: मुस्लिम देश बहरीन भी पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ, आतंक के खिलाफ भारत के साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Terrorism: मुस्लिम देश बहरीन भी पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ, आतंक के खिलाफ भारत के साथ
Mon, 03 Nov 2025 06:06 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 03 Nov 2025 06:06 PM IST
सार
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और बहरीन के उनके समकक्ष डॉ. अब्दुल्ला लतीफ बिन राशिद अलजानी की दिल्ली में सोमवार को मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद एक साझा प्रेस वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों देशों ने सामरिक क्षेत्र में भी आपसी सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और बहरीन के उनके समकक्ष डॉ. अब्दुल्ला लतीफ बिन राशिद अलजानी
- फोटो : एक्स-@DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य पूर्व के मुस्लिम देश बहरीन ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी आलोचना की है। बहरीन ने भारत के साथ आतंकवाद के विरुद्ध हर मोर्चे पर मजबूती के साथ खड़े रहने पर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। पहलगाम हमले के बाद मई 2024 में बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल बहरीन गया था। इस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद भी बहरीन ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया था और कहा था कि वह आतंकवाद के विरुद्ध हर लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और बहरीन के उनके समकक्ष डॉ. अब्दुल्ला लतीफ बिन राशिद अलजानी की दिल्ली में सोमवार को मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद एक साझा प्रेस वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों देशों ने सामरिक क्षेत्र में भी आपसी सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस साझा घोषणा पत्र में कहा गया है कि आतंकवाद के संदर्भ में दोनों देश गोपनीय सूचनाओं को साझा करेंगे और हर प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
गाजा पर अमेरिका की कार्रवाई का समर्थन
गाजा में इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई के संदर्भ में दोनों देशों ने अमेरिका की कार्रवाई का समर्थन किया है। दोनों देशों ने उम्मीद जाहिर की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कदमों से जल्द ही गाजा में लोगों को शांति और सुरक्षा के दायरे में लाया जा सकेगा। हालांकि, अमेरिकी पहल के बाद इजरायल और हमास के बीच शुरुआती दौर में शांति बहाल होने के बाद स्थिति में एक बार फिर तनाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन
आपसी व्यापार बढ़ाने पर जोर
भारत और बहरीन ने आपसी व्यापार को बढ़ाने पर जोर दिया है। 2024-25 में दोनों देशों के बीच व्यापार 1.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है। लेकिन एस. जयशंकर के साथ हुई वार्ता के बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के यहां निवेश बढ़ाने को लेकर सहमति जताई है। भारत बहरीन के पांच सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है। दोनों देशों ने प्रोसेस्ड फूड, इलेक्ट्रॉनिक्स, बेस मेटल, आभूषण और गहनों के साथ-साथ पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स में सहयोग करने पर सहमति जताई है। इस हेतु जल्द ही दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक बहरीन में होगी।