फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   muslim cop refuses to shave to get job back in maharashtra

मुस्लिम पुलिसकर्मी ने ठुकराया SC का सुझाव, दाढ़ी रखने के लिए छोड़ी नौकरी

Fri, 14 Apr 2017 10:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 14 Apr 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
muslim cop refuses to shave to get job back in maharashtra

महाराष्ट्र के मुस्लिम पुलिस कॉन्सटेबल ड्यूटी के दौरान दाढ़ी रखने के अपने फैसले पर अड़ा हुआ है। करीब पांच साल के सस्पेंड हुए कर्मी जहीरुद्दीन शमसुद्दीन बेदादे के वकील ने कहा कि उसने सुप्रीम कोर्ट के ऑफर को ठुकरा दिया है। वकील के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का ऑफर इस्लाम के कानूनों के खिलाफ है।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि बेदादे अपनी दाढ़ी को केवल धार्मिक काल के दौरान रख सकता है, लेकिन उसने कोर्ट के इस ऑफर को ठुकरा दिया। दरअसल, बेदादे  ने स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स में 16 जनवरी 2008 को बतौर कॉन्सटेबल ज्वाइन किया था। उसकी 2012 में जलना पोस्टिंग कर दी गई। जहां उसने कमांडेंट के लिए अप्लाई किया। उसे मई 2012 में दाढ़ी रखते हुए भी कमांडेंट बना दिया गया। लेकिन पांच महीने बाद महाराष्ट्र गृह विभाग ने अनुशासनहीनता के तहत बेदादे को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


अपने साथ हुई नाइंसाफी के लिए बेदादे ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। निचली अदालत ने बेदादे को धार्मिक काल के दौरान दाढ़ी रखने की अनुमति दे दी। बेदादे इसके खिलाफ हाईकोर्ट में गुहार लगाई। हाईकोर्ट में भी बेदादे को यहीं सलाह दी गई। इसके बाद बेदादे ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी उसे यहीं नियम मानने को कहा तो बेदादे ने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ जस्टिस जगदीश सिंह खेहर ने कहा कि वे उसके लिए बुरा महसूस करते हैं कि लंबे समय से सस्पेंड है। सीजेआई ने कहा कि उन्हें इस नियम को मान लेना चाहिए और ड्यूटी ज्वाइन कर लेनी चाहिए। अगर ऐसा वह नहीं कर सकता तो इसमें उनकी मदद नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed